विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अखिलेश यादव पर चल रही राहु की महादशा', भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

Published: Sat, 29 Aug 2026 02:00 AM (IST)

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रक्षाबंधन पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा, कहा उन पर राहु की महादशा चल रही ...और पढ़ें

अखिलेश यादव पर चल रही राहु की महादशा: नंदकिशोर गुर्जर।

अखिलेश यादव पर चल रही राहु की महादशा: नंदकिशोर गुर्जर।

HighLights

  1. नंदकिशोर गुर्जर ने अखिलेश यादव पर राहु की महादशा बताई।

  2. सपा को हिंदू विरोधी बताकर वोट न देने की अपील की।

  3. अखिलेश को श्रीकृष्ण मंदिर बनाने की चुनौती दी।

संवाद सूत्र, बालैनी। रक्षाबंधन पर्व पर पुरा महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक और राखी बांधने पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव की बातों पर लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि उन पर राहु की महादशा चल रही है, वह जो बोलेंगे उसका उल्टा ही होगा। उन्होंने अखिलेश को राहु का उपाय करने की सलाह दी है।

शुक्रवार सुबह लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ऐतिहासिक पुरा महादेव पहुंचे। उन्होंने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया और राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई भी सच्चा हिन्दू समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देगा। जिस हिन्दू के डीएनए में गड़बड़ है, वही समाजवादी पार्टी को वोट दे सकता है। यदि चौधरी चरण सिंह ने मुलायम सिंह यादव को राजनीति नहीं सिखाई होती तो साइकिल की हवा निकल गई होती।

अखिलेश यादव राजनीति की साइकिल में लगातार पंचर लगा रहे होते। यदि अखिलेश यादव स्वयं को हिंदू और सनातनी मानते हैं और हिंदुओं का वोट चाहते हैं तो उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनवाने की घोषणा करनी चाहिए।

अखिलेश यादव द्वारा मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने पर कहा कि अखिलेश ने मुस्लिम महिलाओं की घर वापसी कराई है, यह बहुत अच्छा कार्य किया। इसके लिए उन्हें बधाई देते हैं।

यह भी पढ़ें- 'भयमुक्त स्कूल से लेकर नाइट शिफ्ट तक बेटियां भर रहीं उड़ान', रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने पेश की बदलते यूपी की तस्वीर