Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में इस रेलवे ट्रैक पर मिली दो पैसेंजर ट्रेनों की सौगात...छह नवंबर को दिखाई जाएगी हरी झंडी

    By Pradeep Raghav Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 02 Nov 2025 03:12 PM (IST)

    बागपत क्षेत्र के लोगों को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दो नई पैसेंजर ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ट्रेनों को करेंगे रवाना

    2. तैयारियों को लेकर सांसद व रालोद जिलाध्यक्ष ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

    3. यात्रियों की सुविधा का ध्यान रख रेल सेवा को बेहतर बनाने पर भी बातचीत की

    जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दो पैसेंजर ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी छह नवंबर को हरी झंडी दिखाकर दोनों ट्रेनों को रवाना करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सांसद डा. राजकुमार सांगवान तथा रालोद जिलाध्यक्ष डा. सुभाष गुर्जर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

    01BAG_M_41R

    सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने शनिवार को स्टेशन के अधिकारियों के साथ मिलकर योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने यात्रियों की सेवाओं का ध्यान रखते हुए रेलवे की सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी बातचीत की। डा. राजकुमार सांगवान ने कहा कि छह नवंबर को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री जयन्त चौधरी बागपत को नई सौगात देते हुए दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    यह कदम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं प्राप्त होंगी। सांसद ने स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों से कहा कि उन्हें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने रेलवे के विकास में बागपत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों ने सांसद के सुझावों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, कुलदीप उज्ज्वल, नीरज पंडित, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी