पांच अगस्त को बागपत आ सकते हैं राहुल गांधी, संभावित आगमन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 5 अगस्त को बागपत के हिसावदा गांव में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि में शामिल हो सकते हैं, जिससे क्षेत्र में राजन ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। जागरण आर्काइव
HighLights
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 5 अगस्त को बागपत आ सकते हैं।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि में होंगे शामिल।
संवाद सूत्र, अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव में पांच अगस्त को आयोजित होने वाली पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संभावित आगमन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जबकि गांव में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
दिवंगत सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव हिसावदा में उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उनके भतीजे मनीष मलिक ने बताया कि गुरुवार को वह दादा आजाद मलिक खाप चौधरी और सुभाष खोकर चौबीसी चौधरी के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात कर राहुल गांधी को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मनीष मलिक ने बताया कि राहुल गांधी की ओर से कार्यक्रम में आने के लिए सहमति जताई गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर बैठक हुई।