बागपत का रटौल आम रहा प्रथम, गोल्डन दशहरी को मिला दूसरा स्थान... बागवान का किया सम्मान
बागपत के रटौल में आयोजित आम महोत्सव में रटौल प्रजाति के आम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गोल्डन दशहरी आम को दूसरा स्थान मिला। डीएम अस्मिता लाल ने ...और पढ़ें

आम महोत्सव में विजेताओं को प्रमाण पत्र देतीं डीएम अस्मिता लाल l जागरण
HighLights
रटौल आम महोत्सव में रटौल प्रजाति का आम प्रथम रहा।
गोल्डन दशहरी आम को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला।
डीएम अस्मिता लाल ने विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए।
संवाद सूत्र,जागरण. चांदीनगर (बागपत)। रटौल में शुक्रवार आयोजित आम महोत्सव देर रात तक चला, जिसमें रटौल प्रजाति का आम प्रथम स्थान पर रहा। डीएम ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रटौल के निगार फार्म हाउस में जिला प्रशासन और नगर पंचायत के सौजन्य से आम महोत्सव का आयोजन हुआ था, जो देर रात तक चला। आम महोत्सव में रटौल प्रजाति के आम को प्रथम स्थान मिला।
बागवान हबीब चौहान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोल्डन दशहरी आम के लिए हुमेरा खान को दूसरा स्थान, जबकि निसार अहमद के मख्सूस को तीसरा स्थान मिला। डीएम अस्मिता लाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। डीएम अस्मिता लाल ने किसानों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा रटौल प्रजाति के पौधे लगाएं। चेयरमैन मुंतजिर, महबूब, सचिन कुमार, वकील, हसमत, इमरान आदि मौजूद रहे।