विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाभारत काल के लाक्षागृह पर रोजा इफ्तारी की रील बनाना सात युवकों को पड़ा भारी, पुलिस पहुंची तो हो गई नोकझोंक और फिर...ये हुआ हाल

Published: Tue, 26 Mar 2024 04:49 PM (IST)

Baghpat Crime News In Hindi Today बागपत में लाक्षागृह पर रोजा इफ्तारी के लिए आए सातों आरोपितों को पुलिस ने ...और पढ़ें

Baghpat News: लाक्षागृह पर रोजा इफ्तारी करने वाले सात मुस्लिम युवक गिरफ्तार। फाइल फोटो
Baghpat News: लाक्षागृह पर रोजा इफ्तारी करने वाले सात मुस्लिम युवक गिरफ्तार। फाइल फोटो

HighLights

  1. पांच आरोपित जौहड़ी, एक टीकरी कस्बा और एक कांधला का रहने वाला है
  2. पैरोकार और अन्य ने युवकों को रोकने की कोशिश की थी

संवाद सूत्र, बिनौली/बागपत। बरनावा लाक्षागृह पर धुल्हैंडी के दिन सात मुस्लिम युवक तीन बाइकों पर लाक्षागृह पहुंचे और रोजा इफ्तारी की। अदालत में लाक्षागृह के मुकदमे के पैरोकार समेत तीन लोगों ने आरोपितों को रोकना चाहा, लेकिन उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपितों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस और आरोपितों के बीच नोकझोंक हुई। 

पुलिस की सुरक्षा तोड़कर पहुंचे

पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए सोमवार की देर शाम सात मुस्लिम युवक तीन बाइकों पर बरनावा गांव स्थित लाक्षागृह पर पहुंच गए और रोजा अफ्तारी शुरू कर दी। इस दौरान लाक्षागृह के मुकदमे के पैरोकार विजयपाल पुत्र मुरारी, आशीष शर्मा पुत्र हरेंद्र शर्मा व मूलचंद पुत्र स्व. कालेराम निवासी गुरुकुल गांधी धाम समिति लाक्षागृह, बरनावा ने उन्हें पांच फरवरी 2024 को लाक्षागृह को लेकर हिंदुओं के पक्ष में आए अदालत के फैसले का हवाला देते हुए रोजा इफ्तारी करने से रोका, लेकिन आरोपितों ने उनकी एक भी बात नहीं सुनी और रोजा इफ्तारी जारी रखी।

ये भी पढ़ेंः Agra News: LIC बिल्डिंग से कूदा हाथरस का युवक, तड़प-तड़पकर मौत, मदद के लिए नहीं आया कोई, तमाशा देखती रही भीड़

पुलिस को मिले इफ्तारी करते हुए

सूचना के बाद बरनावा पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष चंद यादव पुलिस बल के साथ लाक्षागृह पर पहुंचे तो सातों मुस्लिम युवक रोजा इफ्तारी कर रहते मिले। पुलिस ने आरोपितों से लाक्षागृह पर आने का कारण आदि पूछा तो आरोपितों ने हंगामा करते हुए कहा कि लाक्षागृह हमारा धार्मिक स्थल है, यह कहते हुए आरोपित पुलिस के साथ बहस करने लगे।

ये भी पढ़ेंः Mathura Accident: होली की खुशियां मातम में बदलीं, कार से टकराई बाइक, दो चचेरे भाई समेत तीन की मौत, अंतिम संस्कार में हर आंख नम

आरोपित मोबाइल भी लिए हुए थे जो रील आदि भी बना रहे थे। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता देखते हुए पुलिस ने सातों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनके सात मोबाइल व तीनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया।

मुकदमा हुआ दर्ज, ये गिरफ्तार

इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि बरनावा पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष चंद यादव ने आरोपित राशिद पुत्र सम्मन, साकिर पुत्र नफीस, शाहरुख पुत्र इकबाल, महताब पुत्र इकबाल, शाहिल पुत्र नफीस निवासी जौहड़ी, फरीद पुत्र सलीम निवासी टीकरी कस्बा, दोघट थाना व नदीम पुत्र इंतजार निवासी कांधला, बिजलीघर रोड कांधला, शामली जनपद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद सातों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया। इस मामले के बाद लाक्षागृह की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।