Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस जिले में स्मार्ट मीटरों की हुई शुरूआत, बिजली चोरी पर लगेगी रोक; उपभोक्ताओं को मिलेंगे कई लाभ

    Updated: Mon, 19 May 2025 04:14 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने बागपत जिले के बड़ौत में स्मार्ट मीटर योजना शुरू की है। आवास विकास कॉलोनी में 50 से अधिक मीटर लगाए गए हैं पहले चरण में 3670 घरों ...और पढ़ें

    स्मार्ट मीटरों की शुरुआत़ उपभोक्ताओं को मिलेंगे कई लाभ
    स्मार्ट मीटरों की शुरुआत़ उपभोक्ताओं को मिलेंगे कई लाभ

    संवाद सहयोगी, बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश सरकार की स्मार्ट मीटर योजना के तहत शहर की आवास विकास कालोनी में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। अब तक 50 से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। पहले चरण में 3670 उपभोक्ताओं के घरों में ये मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद पूरे नगर को कवर किया जाएगा।

    नगर में यह कार्य हरियाणा की कंपनी टेली स्मार्ट को सौंपा गया है। फिलहाल यह मीटर पोस्टपेड मोड में कार्य कर रहे हैं, लेकिन भविष्य में इन्हें प्रीपेड में बदला जाएगा। खास बात यह है कि उपभोक्ताओं से मीटर लगाने का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

    स्मार्ट मीटर के फायदे

    स्मार्ट मीटर रीयल टाइम में बिजली खपत का डेटा देते हैं, जिससे उपभोक्ता अपनी खपत को ट्रैक कर सकते हैं। बिलिंग में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ता अनुमानित नहीं, बल्कि वास्तविक बिल चुका सकेंगे। प्रीपेड मोड में उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार बिजली रिचार्ज कर सकेंगे, जिससे खर्च पर बेहतर नियंत्रण होगा। बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी और विभाग का राजस्व बढ़ेगा।

    सरकारी पहल का उद्देश्य

    एक्सईएन नितिन कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 2024-25 तक प्रदेश के सभी घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शनों को स्मार्ट मीटर से जोड़ा जाए। इससे न केवल ऊर्जा खपत में पारदर्शिता आएगी, बल्कि उपभोक्ता जागरूक होकर बिजली की बचत भी कर सकेंगे।

    खबरें और भी