विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime : पत्नी को नींद की गोली खिलाकर पहले सुलाया, सौतेले पिता ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म

Published: Sat, 31 Aug 2024 03:37 PM (IST)

पीड़िता ने बताया कि सौतेला बाप पूर्व में दो बार दुष्कर्म कर चुका है। बताने पर जान से मारने की ...और पढ़ें

स्वजन ने कराया आरोपित पर मुकदमा दर्ज।
स्वजन ने कराया आरोपित पर मुकदमा दर्ज।

संवाद सूत्र, चांदीनगर। क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात की नाबालिग बेटी के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के स्वजन ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। आरोपित पकड़ से दूर है।

मां को नींद की गोली खिलाकर सुलाया, फिर की दरिंदगी 

कक्षा सात की 13 वर्षीय नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाया कि उन्होंने मां को नींद की गोली खिला कर सुला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी शादी 2018 में हुई थी। उनके बच्चे न होने पर वह भतीजी को गोद ले आई थी। शुक्रवार को भतीजी स्कूल से घर पहुंची तो उनके सामने रोने लगी। उन्होंने पूछा तो उसने आपबीती बता दी।

पीड़ित बच्ची ने बताई आरोपी की हैवानियत 

पीड़िता ने बताया कि सौतेला बाप पूर्व में दो बार दुष्कर्म कर चुका है। बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने अपने स्वजन को बुलाया और लड़की को लेकर थाने पहुंची। लड़की ने सौतेले बाप के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया जा रहा है। सीओ प्रीता ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें : Gorakhpur News: अबला समझ शोहदे ने रास्ता रोका, बेटियों ने स्‍कूटी रोक कर कूटा; जमकर सिखाया सब‍क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।