Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News : शादी से 8 दिन पहले 22 साल की लड़की ने कर दिया यह काम, परिजनों का शर्म से झुक गया सिर

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 03:54 PM (IST)

    UP News in Hindi थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 5 सितंबर की सुबह वह पत्नी के साथ खेत पर कृषि क ...और पढ़ें

    8 दिन बाद बेटी की शादी होनी थी।
    8 दिन बाद बेटी की शादी होनी थी।

    संवाद सूत्र, जागरण छपरौली। क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती शादी से 8 दिन पूर्व नगदी व आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर युवती को बरामद करने की मांग की। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 5 सितंबर की सुबह वह पत्नी के साथ खेत पर कृषि कार्य करने गया था। घर पर उसकी 22 वर्षीय बेटी अकेली थी।

    मंदिर में जल चढ़ाने के बहाने से निकली घर से 

    करीब 9 बजे वह घर वापस आए तो उनकी बेटी शिव मंदिर में जल चढ़ाने के बहाने  घर से चली गई। लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर घर वापस नही आने पर स्वजनों को चिंता हुई। तो उन्होंने उसे आसपास काफी तलाश किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी स्नातक कर पढ़ी-लिखी है। और 15 सितंबर को उसकी शादी होनी थी।

    वह घर से करीब 50 हजार रूपये नगद व  शादी के लिए तैयार किए गए सोने चांदी के आभूषण लेकर चली गई। पीड़ित ने किसी अनहोनी के आशंका जताते हुए बेटी को बरामद करने की मांग की। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : हत्या की वारदात कैमरे में कैद: यूपी के सुल्तानपुर में बीच बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे को गोली मारी, मौत

    खबरें और भी