विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागा था

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:51 AM (IST)

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश असलम उर्फ सुहैल को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 25 हजार के इनामी बदमाश असलम उर्फ सुहैल गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली।

  3. मंगलसूत्र छीनने के आरोप में पुलिस कर रही थी तलाश।

जागरण संवाददाता, बहराइच। तीन दिन पहले महिला से छिनैती की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे 25 हजार कर इनामी बदमाश की नानपारा इलाके में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद किया गया है।

नवाबगंज के साईं गांव निवासी 45 वर्षीय गायत्री देवी मंगलवार को मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर आई थीं। दर्शन कर वह ई रिक्शा से अपने ससुराल सुवागाढ़ा लखीमपुर खीरी जाने के लिए नानपारा जा रही थी।

नानपारा हाईवे स्थित दुर्गा पुरवा के पास पहुंचने पर पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना को गंभीरता से लेकर राजफाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की थी।

गुरुवार रात पुलिस को नानपारा से निबिया नहर पुलिया होकर रुपईडीहा जाने वाले मार्ग पर बदमाश के मौजूद होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से कोतवाली देहात के अगपुरब शेख दहीर निवासी बदमाश असलम उर्फ सुहैल घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, मौके से तमंचा , कारतूस, चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई।

घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया है। एसपी ने देर रात घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपित का एक साथी तूफान भी एक दिन पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। उस पर कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- बहराइच में पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दूसरा चकमा देकर फरार