विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में भेड़िया और तेंदुआ के बाद लंगूर बरपा रहा कहर, एक दिन में 15 लोगों को किया घायल

Published: Thu, 30 Jul 2026 07:04 PM (IST)

Langur Terror in Bahraich: गुरुवार को अमित वर्मा सुबह दस बजे घर से निकले। जब वह मुख्य मार्ग के किनारे ...और पढ़ें

HighLights

  1. राह चलते लोगों पर हमला कर रहा लंगूर

  2. वन विभाग की टीम इलाके में कर रही निगरानी

संवाद सूत्र, बहराइच। उत्तर प्रदेश की तराई बेल्ट बहराइच में भेड़िया, सियार और तेंदुआ के बाद लंगूर का कहर बरपा है। यहां के रिसिया इलाके में लंगूर के हमले में 15 लोग घायल हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज शुरू कराया जा रहा है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लंगूर को पकड़ने में अभी तक सफलता नहीं मिली है। क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम भी मौके पर निगरानी कर रही है। हमले को लेकर इलाके के लोगों में हलचल है।

ग्राम भैंसाही में गुरुवार को अमित वर्मा सुबह दस बजे घर से निकले। जब वह मुख्य मार्ग के किनारे से गुजर रहे थे तभी बाग से निकले लंगूर ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर लोग दौड़े तो उसने अमित प्रजापति, कुंवारे, भुजई, आशीष, प्रभु नाथ व भोला पर भी हमला कर घायल कर दिया। इन लोगों ने जब लंगूर को दौड़ाया तो वह एक ईंट भट्टे की ओर भाग गया और वहां पर भी भट्टे के मुनीम मयाराम पर भी हमला कर घायल कर दिया।

इस दौरान रिसिया-कटिलिया मार्ग पर उसने कई मोटरसाइकिल व साइकिल सवारों पर भी हमला किया। लंगूर के हमले में 15-16 लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को रिसिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, वन दारोगा शिवम पांडेय, वाचर राम सागर, शमीम मौके पर पहुंचे।

वनकर्मियों ने लंगूर को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वन दारोगा ने बताया कि लंगूर के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। मौके पर वन कर्मियों सुरक्षा उपकरणों के साथ निगरानी के रखा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।