बहराइच : CM सामूहिक विवाह के 2 महीने बाद भी 32 नवविवाहिताओं को नहीं मिली योजना की सहायता राशि
बहराइच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 32 नवविवाहिताओं को दो माह बाद भी 60 हजार रुपये की सहायता राशि नहीं मिली है। अधिकारी जल्द भुगतान का आ ...और पढ़ें
-1785584250787_m.webp)
HighLights
बहराइच में 32 नवविवाहिताओं को सहायता राशि नहीं मिली।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दो माह से लंबित भुगतान।
अधिकारी जल्द भुगतान का आश्वासन दे रहे, लाभार्थी परेशान।
संवाद सूत्र, तेजवापुर (बहराइच)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए विवाह के 32 नवविवाहिताओं को दो माह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सहायता राशि नहीं मिली। सहायता राशि न मिलने से लोगों में मायूसी है। योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।
बीते 27 मई को शहर के गेंदघर में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड तेजवापुर की 62 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया था। योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहिता के खाते में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जानी है, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी 32 लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंच सकी है।
अब तक केवल 30 नवविवाहिताओं के खातों में ही सहायता राशि भेजी गई है, जबकि शेष 32 लाभार्थी भुगतान का इंतजार कर रही हैं। कई परिवारों का कहना है कि विवाह के बाद आर्थिक जरूरतों को देखते हुए उन्हें इस सहायता की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन विभागीय स्तर पर देरी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
एडीओ समाज कल्याण तेजवापुर आनंद गौतम ने बताया कि हाल ही में डीसी मनरेगा को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लंबित मामलों का निस्तारण कराया जा रहा है। डीसी मनरेगा रवि शंकर पांडेय ने बताया कि चार्ज मिला है। भुगतान संबंधित फाइल आगे बढ़ाई गई है। जल्द ही लाभार्थियों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।
खबरें और भी
निशा को भी पैसे का इंतजार
मिहीपुरवा के मधवापुर निवासी निशा मौर्या का विवाह भी गेंदघर में हुआ था, लेकिन इनका भी पैसा खाते में नहीं पहुंचा है। उन्होने अधिकारियों से भुगतान कराने की गुहार लगाई है।