Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आठ विकास खंडों की 49 ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए 'अमृत सरोवर', निर्माण में खर्च होंगे 12 लाख

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 03:22 PM (GMT+05:30)

    बहराइच के आठ विकास खंडों की 49 ग्राम पंचायतों में नए अमृत सरोवरों का निर्माण होगा। प्रत्येक सरोवर पर 10-12 लाख रुपये खर्च होंगे। यह पहल जल संरक्षण, भू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बहराइच। जल संरक्षण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में आठ विकास खंड क्षेत्रों के 49 ग्राम पंचायतों में नए अमृत सरोवरों का निर्माण होगा। चयनित ग्राम पंचायतों में जलाशयों निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इससे न केवल भू-जल स्तर में सुधार होगा, बल्कि कृषि, पशुपालन कौर ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रति सरोवर के निर्माण पर 10 से 12 लाख रुपये खर्च हाेंगे।

    जिला प्रशासन की योजना के तहत पुराने पोखरों और तालाबों का जीर्णोद्धार कर उन्हें अमृत सरोवर का रूप दिया जा रहा है। मनरेगा के तहत बनने वाले प्रत्येक सरोवर पर औसतन 10 से 12 लाख रुपये तक की लागत प्रस्तावित है। इन जलाशयों के किनारों को पक्का कर पौधरोपण और बैठने की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

    बढ़ेगी गांव की खूबसूरती

    इससे गांव की खूबसूरती भी बढ़ेगी। जिन ग्राम पंचायतों में पूर्व में सरोवर नहीं बने है और जो मानक पर खरे उतरते हैं, वहां नए सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, कुछ स्थानों पर कार्य आरंभ भी हो गया है। सरोवरों के निर्माण से मनरेगा मजूदरों को भी रोजगार मुहैया हो सकेगा।

    विभागीय जानकारी के अनुसार बलहा ब्लाक क्षेत्र के छह, चित्तौरा ब्लाक के पांच, नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में 20, फ्यागपुर क्षेत्र में 12, शिवपुर क्षेत्र में तीन 03, तेजवापुर, कैसरगंज और रिसिया ब्लाक क्षेत्र के एक-एक चयनित ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक सरोवर के निर्माण पर 10 से 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    मनरेगा योजना के तहत आठ ब्लाकों के 49 ग्राम पंचायतों का चयन अमृत सरोवर के निर्माण के लिए हुआ है। एक सरोवर के निर्माण पर करीब 10 से 12 लाख रुपये खर्च होंगे। - रवि शंकर पांडेय उपायुक्त, उपायुक्त मनरेगा।