Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में सात करोड़ से 70 जगहों पर बनेंगे डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक, हर विधान सभा में 10-10 स्थलों का होगा चयन

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:09 PM (IST)

    बहराइच जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य महापुरुषों की 70 प्रतिमाओं का 7 करोड़ रुपये की लागत से संवर्धन किया जाएगा। यह योजना प्रत्येक विधानसभा क्षेत ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. बहराइच में 70 आंबेडकर स्मारकों का होगा संवर्धन।

    2. प्रत्येक स्मारक पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे।

    3. आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार सृजित होंगे।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के संवर्धन की योजना शुरू की गई है। प्रदेश सरकार की आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत सात विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 प्रतिमाओं का विकास किया जाएगा। कुल 70 स्मारकों के संवर्धन पर 10-10 लाख रुपये की दर से सात करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    जिले में छह तहसील और 14 ब्लाक हैं। जो सात विधानसभा क्षेत्रों के दायरे में आती है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में डां. भीमराव आंबेडकर का स्मारक बनाने की तैयारी की गई है। योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 स्थानों का चयन विधायकों के प्रस्तावों के आधार पर किया जाएगा। प्रशासन ने सभी विधायकों से प्रस्ताव मांगे हैं।

    आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा 

    प्रत्येक स्मारक के संवर्धन में बाउंड्रीवाल, छत्र निर्माण, सौंदर्यीकरण, हरियाली और प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। योजना का उद्देश्य केवल प्रतिमाओं की सुरक्षा नहीं है, बल्कि इनके आसपास के क्षेत्र को विकसित कर रोजगार के अवसर और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी है।

    इसके साथ ही जहां पर पहले से स्थापित मूर्ति पुरानी या क्षतिग्रस्त है। तो उसके स्थान पर नई मूर्ति स्थापित करने की बात कही गई है। स्मारकों की गरिमा और मजबूती दोनों को महत्व दिया गया है।

    जिले की सात विधानसभा में 10-10 स्मारक का विकास होगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिन-जिन प्रतिमाओं का प्रस्ताव मिलेगा। उनका विकास कराया जाएगा। - सुनील कुमार धनवंता, सीडीओ

    खबरें और भी