Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में अब डिजिटल ज्ञान का केंद्र बना जिला पुस्तकालय, विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष सुविधा

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 03:30 PM (IST)

    बहराइच के राजकीय जिला पुस्तकालय को नीति आयोग के सहयोग से 1.04 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी में अपग्रेड किया गया है। यह सुविधा प्रतियोगी छात ...और पढ़ें

    अब डिजिटल ज्ञान का केंद्र बना जिला पुस्तकालय।

    अब डिजिटल ज्ञान का केंद्र बना जिला पुस्तकालय।

    HighLights

    1. राजकीय जिला पुस्तकालय डिजिटल लाइब्रेरी में अपग्रेड हुआ।

    2. नीति आयोग के सहयोग से 1.04 करोड़ रुपये खर्च हुए।

    3. प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीति आयोग भारत सरकार के सहयोग से राजकीय जिला पुस्तकालय को डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया गया है।

    लगभग 1.04 करोड़ रुपये की लागत से हुए अपग्रेडेशन के बाद पुस्तकालय में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अध्ययन सामग्री, वाई-फाई और वातानुकूलित अध्ययन कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    जिला भ्रमण पर आए नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त सचिव आलोक तिवारी ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के साथ गेंदघर मैदान स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय में कराए गए आधुनिकीकरण कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

    जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023 में नीति आयोग से प्राप्त 103.65 लाख रुपये की धनराशि से पुस्तकालय का व्यापक उन्नयन किया गया। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

    डिजिटल व्यवस्था के कारण गरीब एवं मेधावी छात्रों को न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन संसाधन और आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें विशेष सहायता मिलेगी।

    निरीक्षण के दौरान डीआईओएस सर्वदानंद, सहायक अभियंता इं. चंद्र प्रकाश त्रिवेदी, आयुष चिकित्साधिकारी डा. पीयूष नायक, अपर सांख्यिकीय अधिकारी तीरथ राम आदि मौजूद रहे।