विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Fog In UP: बहराइच में ठंड के साथ बढ़ा कोहरे का प्रकोप, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया ऑरेंज अलर्ट

Published: Tue, 16 Dec 2025 08:04 PM (IST)

बहराइच जिले ठंड के साथ मंगलवार को कोहरे का प्रकोप बढ़ गया। पूरा दिन कोहरे की चादर ओढ़े रहा। सुबह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवादताा, बहराइच। जिले में ठंड के साथ मंगलवार को कोहरे का प्रकोप बढ़ गया। पूरा दिन कोहरे की चादर ओढ़े रहा। सुबह घना कोहरा होने के चलते दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। बढ़ते कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जिले को आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। पछुआ हवा ठिठुरन बढ़ाएगी। सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना जताई गई है।

दो दिन तेज धूप के बाद मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदला। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। लोगों को लगा कि नौ बजे के बाद कोहरा समाप्त हो जाएगा, लेकिन दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते हुए नजर आए।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सोमवार की तुलना में 10 डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री कम रहा, जिससे लोगों को अधिक ठंड का अहसास हुआ।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड के साथ ठिठुरन का अहसास हुआ। आगामी तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। एक दिन के बाद जिले को येलो अलर्ट में शामिल किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।