विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेदुआ पिंजरे में कैद, तीन दिन में वन विभाग ने पकड़ा छठवां लेपर्ड

Published: Thu, 20 Aug 2026 04:50 PM (IST)

बहराइच के ककरहा रेंज में ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग ने उसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ककरहा रेंज में ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद।

  2. यह एक माह में पकड़ा गया छठा तेंदुआ है।

  3. स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुए को घने जंगल में छोड़ा जाएगा।

जागरण संवाददाता, बहराइच। ककरहा रेंज के गांवों में लोगों पर हमला करने वाला बुधवार आधी रात को पिंजरे में कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया। पशु चिकित्सकों की टीम तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे जंगल में छोड़ने की कार्रवाई वन विभाग करेगा। वन विभाग के मुताबिक एक माह में छठा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज से सटे गांवों में तेंदुअ लोगों पर हमला कर घायल कर रहा था। अमृतपुर और धर्मपुर बेझा गांव निवासी दो महिलाओं की हमले में मौत भी हो चुकी है। निरंतर हो रहे हमले को देखते हुए वन विभाग की ओर से बेझा पचासा के मजरा ढोढ़ेपुरवा गांव में दो दिन पूर्व पिंजरा लगाया गया था।

प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि पिंजरे की निगरानी के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वन कर्मी निरंतर निगरानी कर रहे थे। रात 12 बजे बकरी के शिकार में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लेकर आए।

यह भी पढ़ें- ग्रामसभा जमीन विवाद : यूपी में अब DM की मंजूरी के बिना दूसरे जिले में ट्रांसफर नहीं होंगे केस, सरकारी निर्देश जारी

उन्होंने बताया कि मिहींपुरवा पशु चिकित्सकों की टीम ने उसके साथ स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ्य है। तेंदुआ नर है और उसकी उम्र आठ से नौ वर्ष के बीच है। तेंदुआ को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घने जंगलों में छोड़ा जाएगा।

एक माह में पकड़े गए तेंदुए एक नजर में

  • 19 अगस्त को ककरहा रेंज के ढोढ़ेपुरवा में तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • 13 अगस्त को हरदी के बाजपेईपुरवा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
  • 11 अगस्त को मोतीपुर रेंज के दौलतपुर गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
  • 05 जुलाई को सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौढ़ी में लगे पिंजरे में फंसा तेंदुआ
  • 31 जुलाई को ककरहा रेंज के गांव में पिंजरे में भी कैद हुआ तेंदुआ
  • 20 जुलाई को ककरहा रेंज के अहिरनपुरवा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ