Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में 16 लाख से बनेगी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की चौकी, पुलिस कर्मियों के लिए आवास की भी होगी सुविधा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:31 PM (IST)

    बहराइच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जर्जर पुलिस चौकी की जगह 16 लाख रुपये से अधिक की लागत से नया पक्का भवन बनेगा। इस दो मंजिला चौकी में पुलिसकर्मी ड्यूटी क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 16 लाख से बनेगी नई चौकी।

    2. जर्जर चौकी की जगह पक्का दो मंजिला भवन होगा।

    3. पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी व आवास की सुविधा।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। मेडिकल कालेज अस्पताल में संचालित जर्जर पुलिस चौकी का पक्का भवन बनेगा। नीचे पुलिस कर्मी ड्यूटी करेंगे और ऊपर ही उनका आवास रहेगा। इसके लिए मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। संस्तुति मिलते ही चौकी का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।

    मेडिकल कालेज अस्पताल में जिले के साथ गोंडा, बलरामपुर,श्रावस्ती व नेपाल के मरीज इलाज के लिए आते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के लिए परिसर में ही चौकी संचालित है। इसकी स्थापना पांच वर्ष पूर्व हुई थी। चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के सहारे मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा का जिम्मा है, चौकी काफी जर्जर हो गई है।

    चौकी परिसर में कई स्थानों पर हुए छिद्र

    जर्जर चाैकी से ही मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पुलिस कर्मी करते हैं। फर्नीचर से बने चौकी परिसर में कई स्थानों पर छिद्र हो गए हैं। कीड़े भी अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जर्जर चौकी को पक्का बनाने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से पक्का भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

    जिस पर 16 लाख रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। चौकी का भवन दो मंजिला होगा। जिसमें ऊपर हिस्से में पुलिस कर्मियों का आवास भी रहेगा।



    चौकी भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर संबंधित संस्था को भेजा गया है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। जिससे चौकी के पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करने में कोई समस्या न हो। - डॉ. संजय खत्री प्राचार्य मेडिकल कालेज

    खबरें और भी