Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस ज‍िले में आज से बढ़ेगा तापमान, एक सप्ताह पड़ेगी भीषण गर्मी; चलेगी पछुआ हवा

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 08:45 PM (IST)

    बहराइच में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं जो एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। बुधवार को जंगल से सटे इलाकों में बूंदाबांदी ...और पढ़ें

    25 की संशोधित)) आज से बढ़ेगा तापमान, एक सप्ताह पड़ेगी भीषण गर्मी
    25 की संशोधित)) आज से बढ़ेगा तापमान, एक सप्ताह पड़ेगी भीषण गर्मी

    HighLights

    1. बहराइच में मौसम बदलने के आसार।
    2. तापमान में एक सप्ताह तक वृद्धि।
    3. जंगल से सटे इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले में गुरुवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। आज से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह सिलसिला आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। पछुआ हवा चलने से शाम को राहत मिल सकती है। वहीं, बुधवार को जंगल से सटे इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शहर में दोपहर बाद तेज हवा चलने से गर्मी से लोगों को निजात मिली।

    बुधवार को सुबह आसमान साफ रहा और सूरज की तपिश दोपहर तक काफी तेज रही। धूप तेज होने के कारण उमस के साथ लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। शहर में तेज हवा से शाम को मौसम सुहाना हो गया। काले घने बादल छा गए। मौसम ने करवट जरूर बदला, लेकिन तापमान में आठ डिग्री उछाल दर्ज की गई। जंगल से सटे कतर्नियाघाट इलाके में बूंदाबांदी हुई।

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विज्ञानी ने बताया कि अरब सागर की आर्द्र हवा का प्रवेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इससे लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। गुरुवार से एक सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 42 डिग्री पार हो सकता है।