अपने घर का सपना अब जल्द होगा पूरा, PM आवास योजना की दूसरी किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लगभग चार हजार लाभार्थियों को जल्द ही दूसरी किस्त मिलने की उम्मीद है, जिससे अधूरे पड़े आवासों का निर्माण कार्य फिर से गति पकड़ेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बहराइच में 4000 पीएम आवास लाभार्थियों को दूसरी किस्त जल्द।
अधूरी आवास परियोजनाओं को मिलेगी नई गति, निर्माण होगा पूरा।
मुख्यमंत्री जल्द ही एक क्लिक से जारी करेंगे धनराशि।
जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के करीब चार हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त जल्द मिलने की उम्मीद है। छह माह से अधिक समय पहले मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजी थी। इसके बाद आवास निर्माण शुरू हुआ, लेकिन दूसरी किस्त न मिलने से कई आवासों का काम अधूरा पड़ा है।
अब शासन स्तर से दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री जल्द ही एक क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेज सकते हैं। इससे निर्माण कार्य दोबारा गति पकड़ने की उम्मीद है।
योजना के तहत आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। दूसरी किस्त के लिए निर्माण की प्रगति, जीओ टैग समेत जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। किस्त जारी होने पर लंबे समय से इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिलेगी और अधूरे आवासों को पूरा कराने का रास्ता साफ होगा।
तीन साल बाद डूडा को मिला स्थाई अधिकारी
करीब तीन साल से स्थाई अधिकारी न होने से प्रभारी के जिम्मे विभाग काम चल रहा था। कुछ दिन पूर्व परियोजना अधिकारी राहुल चौहान के आने के बाद तेजी से रूके कार्य आगे बढ़े हैं। कई लंबित शिकायतें दूर की गई है।
तहसीलों पर जांच को लंबित आवेदनों को लेकर एसडीएम और ईओ को पत्राचार किया गया है। पीओ डूडा ने बताया कि जल्द ही सीएम द्वारा दूसरी किस्त खातों में भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें- अब राशन की दुकानों पर बनेगा आयुष्मान कार्ड, मिलेगा 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का सुरक्षा कवच
