विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस शहर में एक करोड़ की लागत से लगेगा सोलर वाटर कूलर, च‍िलच‍िलाती गर्मी में राहगीरों को मि‍लेगी राहत

Published: Thu, 05 Jun 2025 04:12 PM (GMT+05:30)

बहराइच नगर पालिका ने राहगीरों को गर्मी में राहत देने के लिए 15 स्थानों पर सोलर वाटर कूलर लगाने का ...और पढ़ें

जरवलरोड में लगा सोलर वाटर कूलर।- नगर पाल‍िका पंचायत
जरवलरोड में लगा सोलर वाटर कूलर।- नगर पाल‍िका पंचायत

HighLights

  1. बहराइच में 15 स्थानों पर लगेंगे सोलर वाटर कूलर
  2. राहगीरों को मिलेगी गर्मी में ठंडे पानी की सुविधा
  3. नगर पालिका परिषद ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

राहुल यादव, बहराइच। चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें आसानी से ठंडा पानी मिल सकेगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने सोलर वाटर कूलर लगाने का फैसला लिया है। वाटर कूलर को लगाने के लिए शहर के 15 स्थानों को चिह्नित किया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही वाटर कूलर को तत्काल लगवा दिया जाएगा।

चिलचिलाती गर्मी में लोगों को पानी की जरूरत अधिक होती है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को पैसे खर्च करने पड़ते हैं। शहर में समाजसेवियों द्वारा कई प्याऊ बनवाए गए हैं, लेकिन कई बार गंदगी के चलते लोग पानी पीना पसंद नहीं करते। शहरवासियों व ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को निश्शुल्क व ठंडा पानी मिल सके, इसके लिए नगर पालिका परिषद बहराइच ने सोलर वाटर कूलर लगवाने का निर्णय लिया है।

15वें वित्त की टाइड ग्रांट योजना के तहत कार्य कराया जाएगा। एक वाटर कूलर की टंकी पांच हजार लीटर की होगी। टंकी में पानी समाप्त होते ही ऑटोमैटिक सिस्टम होने के चलते टंकी भर जाएगी। इससे पानी के लिए किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

इन स्थानों को किया गया चिह्नित

शहर के काजीकटरा, डिगिहा, माल गोदाम रोड, ट्रामा सेंटर, दरगाह कैलाश होटल के पास, गुलामअलीपुरा रामघाट मंदिर के पास, स्टेडियम के पास, तहसील बहराइच परिसर, गुल्लावीर मुहल्ला, तारा गर्ल्स इंटर कालेज के पास, माल कचेहरी, चांदपुरा, हनुमानपुरी पार्क, कलेक्ट्रेट परिसर, एसपी कार्यालय व नगर पालिका परिसर में सोलर वाटर कूलर लगाया जाएगा।

शहर में 15 स्थानों पर सोलर वाटर कूलर लगाया जाएगा। एक सोलर वाटर कूलर की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है। प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद तत्काल कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - प्रमिता सिंह, ईओ नपाप बहराइच।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।