विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में केंद्रों को भेजा गया तीन हजार क्विंटल बीज, 50% अनुदान पर ले सकेंगे किसान

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:15 PM (IST)

बहराइच में कृषि विभाग ने गेहूं की बुवाई से पहले किसानों के लिए बीज वितरण तेज कर दिया है। किसानों को 50% अनुदान पर गेहूं बीज मिल रहा है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बहराइच में गेहूं बीज वितरण की तैयारी तेज।

  2. किसानों को गेहूं बीज पर 50% अनुदान।

  3. सरसों, मसूर बीज पर 25% सब्सिडी उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले में गेहूं की बोआई का समय नजदीक आते ही कृषि विभाग ने किसानों को बीज उपलब्ध कराने की तैयारी तेज कर दी है। किसानों को खेती-किसानी में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन की ओर से तीन हजार क्विंटल गेहूं का बीज जिले के राजकीय बीज भंडारों को भेज दिया गया है। शेष बीज की आपूर्ति भी एक सप्ताह के भीतर होने की उम्मीद है।

जिले में नवंबर माह के पहले सप्ताह से गेहूं की बोआई शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए कृषि विभाग की ओर से जिले के 15 राजकीय बीज भंडारों के माध्यम से किसानों को गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

इन केंद्रों पर कुल 35 हजार क्विंटल गेहूं बीज की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिलहाल तीन हजार क्विंटल बीज केंद्रों पर पहुंच चुका है। बाकी बीज शासन से मिलने के बाद वितरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

किसानों को राहत देने के लिए सरकार गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दे रही है। इससे किसानों को बीज खरीदने में आर्थिक मदद मिलेगी और खेती की लागत कम करने में सहायता मिलेगी।

वहीं, गेहूं के अलावा सरसों और मसूर के बीज भी किसानों को 25 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे रबी सीजन में विभिन्न फसलों की खेती करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा।

विभाग का प्रयास है कि बोआई के समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध रहे। बीज की आपूर्ति पूरी होने के बाद राजकीय बीज भंडारों के माध्यम से वितरण को और गति मिलेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बोआई की तैयारी समय से पूरी रखें, ताकि अनुकूल समय पर फसलों की बुवाई कर सकें। -डॉ. सूबेदार यादव, जिला कृषि अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।