Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बैकफुट पर BJP विधायक का डैमेज कंट्रोल, कह रहे- मुकदमा लिखे जाने से कोई दोषी नहीं होता

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 07:33 PM (IST)

    भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने प्रेस वार्ता में अपनी पार्टी के युवा संगठन के नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव पर मुकदमा लिखवाने के मामले में दूसरे दिन डैम ...और पढ़ें

    भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए। जागरण
    भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए। जागरण

    HighLights

    1. विधायक ने एफआईआर के बाद प्रेस वार्ता कर दी सफाई
    2. बोले- बाद में पता चला कि वो भाजयुमो का नगर अध्यक्ष

    जागरण संवाददाता, बहराइच। अपनी ही पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सहित सात लोगों पर पथराव करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा देने के बाद चर्चा में आए महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है। 

    विधायक ने कहा कि मुकदमा लिखा देने से कोई मुल्जिम या दोषी नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुझे बाद में पता चला कि अर्पित श्रीवास्तव भाजुमो नगर अध्यक्ष हैं। विवेचना में सब स्पष्ट हो जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे एक दुकान पर नहीं, कई दुकानों पर लगे हैं। उनको विवेचक देखेगा और जो भी बलवा करने में होंगे, जिसने भी फायर किया होगा, जिसने भी पत्थर चलाया होगा, उसके विरुद्ध  कार्रवाई करेंगे। इसका महराजगंज की घटना से कोई लेना-देना ही नहीं है। 

    बाद में पता चला, अर्पित भाजपा नेता

    विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि जहां तक बार-बार भाजपा का जिक्र आता है, हमारे ख्याल से इसमें कोई भाजपा का नहीं है। बाद में पता चला कि अर्पित श्रीवास्तव भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष है। इसके अतिरिक्त मेरे विचार से भाजपा का कोई नहीं है बाकी और उपद्रवी थे। ज्यादातर लोग नशे में थे। मैं, दिवाकर पांडेय, अखंड प्रताप सिंह व उनका भतीजा किशन चार लोग कंधे पर शव रखकर मोर्चरी तक शव ले गए। 

    बीते 13 तारीख की घटना है। कई लोगों ने कहा कि अपने लोग थे तो हमने कहा कि आ करके बता दें। जो नाम हमें ज्ञात हुए, हमने 18 तारीख को एफआईआर दर्ज कराई है। अब इसमें कहां से यह बात आ गई कि अखिलेश हो या अन्य नेता जो कह रहे है कि भारतीय जनता पार्टी ने दंगा कराया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने लिखा मुकदमा लिखा दिया।

    खबरें और भी

    चर्चाओं का बाजार गर्म

    आम लोगों के बीच चर्चा है कि अर्पित श्रीवास्तव पार्टी के दूसरे खेमे में ज्यादा सक्रिय रहते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। चर्चा है कि जिस खेमे में वह सक्रिय हैं। उनके नेता उनकी पैरवी बड़ी मजबूती से कर रहे हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में पहुंचा प्रकरण 

    प्रकरण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने भी इस मामले में विधायक से बात की है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने विधायक के आवास जाकर इस प्रकरण पर बात की। 

    माना जा रहा है कि इसके बाद विधायक के तेवर अर्पित को लेकर नरम पड़े। बृजेश ने कहा कि घटना के समय अंधेरा था, इसलिए गलतफहमी हुई होगी। प्रकरण में किसी निर्दोष कार्यकर्ता पर कार्रवाई नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें: Bahraich Violence: बहराइच ह‍िंसा की घटना को लेकर प्रशासन अलर्ट, शुरू होगा साक्ष्यों का संकलन

    यह भी पढ़ें: Bahraich Violence: बहराइच ह‍िंसा मामले में अब ASP ग्रामीण पर ग‍िरी गाज, रडार पर हैं कई और अधि‍कारी