भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली सुरक्षा बलों पर स्थानीय लोगों से अमानवीय व्यवहार का आरोप, नेपाल सरकार से हस्तक्षेप की मांग
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली सुरक्षा बलों द्वारा कथित अमानवीय व्यवहार के आरोप सामने आए हैं। सीमावर्ती नागरिकों का कहना है कि जांच के नाम पर महिलाओं से अभ ...और पढ़ें
-1776642135013_m.webp)
रुपईडीहा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा जवान से पैर पकड़कर खाद्य सामग्री वापस करने की गुहार लगाती महिला
HighLights
नेपाली सुरक्षा बलों पर अमानवीय व्यवहार का आरोप।
महिलाओं से अभद्रता, सामान जब्त करने की शिकायतें।
नेपाल सरकार से हस्तक्षेप की मांग, 'रोटी-बेटी' संबंध।
संवाद सूत्र, जागरण, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों नेपाली सुरक्षा बलों द्वारा जांच के नाम पर आम नागरिकों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप सामने आए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताते हुए नेपाल सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध सदियों पुराना है। दोनों देशों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्ते बेहद गहरे हैं।
नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग वर्षों से अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भारतीय बाजारों से खरीदते रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नई सरकार के गठन के बाद सीमा पर तैनात कुछ सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला है।
आरोप है कि जांच के दौरान महिलाओं द्वारा खाने-पीने की वस्तुएं और दैनिक उपयोग का सामान ले जाने पर उनसे जब्त कर लिया जाता है।
महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थानीय नेपाली नागरिकों ने अपनी सरकार से मांग की है कि सुरक्षा कर्मियों को आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दें।