Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल सीमा से पाकिस्तान निवासी दो डॉक्टर गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 05:31 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली में विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। नेपाल सीमा से दो पाकिस्तानी मूल के डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों के चलते ...और पढ़ें

    नेपाल सीमा से पाकिस्तानी मूल निवासी दो डॉक्टर गिरफ्तार।

    नेपाल सीमा से पाकिस्तानी मूल निवासी दो डॉक्टर गिरफ्तार।

    HighLights

    1. नेपाल सीमा पर दो डॉक्टर गिरफ्तार

    2. दोनों डॉक्टर पाकिस्तानी मूल के

    3. दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, बहराइच। दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया था। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक महिला भी शामिल है। दोनों पेशे से चिकित्सक हैं।

    जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ की। शनिवार शाम पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    बीते साेमवार को दिल्ली स्थित लाल किले के पास बम विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई थी। इसमें 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद नेपाल सीमा से सटे तराई के बहराइच जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था।

    C-517-1-LKO1097-427278

    इसके बाद से सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों से लेकर हर व्यक्ति पर पुलिस व एसएसबी के साथ सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर थी। शुक्रवार को सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान नेपाल की ओर से दो विदेशी नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करते पकड़े गए।

    इनमें हस्सन अम्मान सलीम जो पाकिस्तानी मूल के रहने वाले हैं और वर्तमान समय में वह डलमार्टन राेड मैनचेस्टर यूके व सुमित्रा शकील ओलीबिया शामिल हैं।

    विदेशी नागरिकों के नेपाल सीमा से पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियाें के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की। दोनों पेशे से चिकित्सक बताए गए हैं।

    खबरें और भी

    थानाध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। गिरफ्तारी टीम में एसएसबी के पार्टी कमांडर जगतदास, रानी कुमारी, टी यमुना व ज्योति सिंह शामिल रहीं।