Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Terrorism: नेपाल सीमा से भारत में घुसने के प्रयास में दो पाकिस्तानी गिरफ्तार, सघन चेकिंग का मिला लाभ

    By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 15 Nov 2025 05:04 PM (IST)

    Terrorism in India: रुपईडीहा बार्डर से भारत में घुसने के प्रयास के दौरान पाकिस्तान के पुरुष और महिला के असहज व्यवहार से सुरक्षा कर्मी चौकन्ने हो गए। द ...और पढ़ें

    रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी अभिरक्षा में पाकिस्तान निवासी महिला व पुरुष

    रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी अभिरक्षा में पाकिस्तान निवासी महिला व पुरुष

    HighLights

    1. पाकिस्तानी मूल के पुरुष और महिला से की जा रही है पूछताछ

    2. मांगे गए दस्तावेज और पूछा जा रहा भारत की सीमा से अंदर घुसने आने का मकसद

    3. घुसपैठ करने के दौरान पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दोनों को पकड़ा

    4. दिल्ली बम धमाके के बाद सीमा पर जारी है हाई अलर्ट

    जागरण संवाददाता, बहराइच: दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में बम विस्फोट के बाद प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान का शनिवार को बड़ा लाभ मिला। एसएसबी व पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तान के एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पेशे से चिकित्सक हैं। जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ की। शनिवार शाम पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद ‍उत्तर प्रदेश से लगी नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। शनिवार को एसएसबी व पुलिस की सघन चेकिंग चल रही थी। इस दौरा पाकिस्तान मूल निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए महिला व पुरुष को गिरफ्त में लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। रुपईडीहा बार्डर से भारत में घुसने के प्रयास के दौरान पाकिस्तान के पुरुष और महिला के असहज व्यवहार से सुरक्षा कर्मी चौकन्ने हो गए। दोनों से दस्तावेज मांगे गए हैं और इनके भारत की सीमा से अंदर आने का मकसद भी पूछा जा रहा है।

    नेपाल सीमा से सटे तराई के बहराइच में भी हाई अलर्ट के बाद से सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों से लेकर हर व्यक्ति पर पुलिस व एसएसबी के साथ सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर थी। सीमा पर शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान नेपाल की ओर से दो विदेशी नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ करते पकड़े गए। इनमें पाकिस्तानी मूल के हस्सन अम्मान सलीम वर्तमान समय में डलमार्टन रोड मैनचेस्टर यूके में रहते हैं। उनके साथ पकड़ी गई सुमित्रा शकील ओलीबिया जो मूल रूप से उद्युपी कर्नाटक हाल पता 25 हरकोंबी ड्राइव ग्लूसेस्टर यूके की रहने वाली हैं। दोनों पेशे से चिकित्सक हैं। विदेशी नागरिकों के नेपाल सीमा से पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की।

    थानाध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। गिरफ्तारी टीम में एसएसबी के पार्टी कमांडर जगतदास, रानी कुमारी, टी यमुना व ज्योति सिंह शामिल रहीं।

    खबरें और भी