विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में तालाब में एक साथ दिखे दो मगरमच्छ, ग्रामीणों में खौफ का माहौल 

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:42 AM (GMT+05:30)

बहराइच के मोतीपुर स्थित गोपिया गांव के तालाब में दो मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मोतीपुर के गोपिया गांव के तालाब में दिखे दो मगरमच्छ।

  2. मगरमच्छों के कारण ग्रामीणों में दहशत, बच्चों की सुरक्षा पर चिंता।

  3. वन विभाग से मगरमच्छों को पकड़कर दूर छोड़ने की मांग।

संवाद सूत्र, मोतीपुर (बहराइच)। गोपिया गांव में स्थित तालाब में गुरुवार को ग्रामीणों ने दो मगरमच्छ देखे। पानी से बाहर निकलकर मगरमच्छ तट पर बैठे दिखे। इससे ग्रामीणों में हलचल मच गई। गांव के लोगों ने तालाब से मगरमच्छ को पकड़कर दूसरे नदी में छोड़ने की मांग की है। मोतीपुर के गोपिया में टेपरा निवासी लक्ष्मीराम राजपूत के घर के पास तालाब है।

इसमें कहीं से दो मगरमच्छ आ गए। यह मगरमच्छ दोपहर में तालाब से बाहर निकलकर खेत की ओर निकलते हैं। इसके बाद पुन: वापस आ जाते हैं। दोनों मगरमच्छ काफी देर तक तालाब के तट पर बैठे रहते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब गांव के बीचों-बीच है।जहां रोजाना बच्चे खेलने आते हैं।महिलाएं पानी और घरेलू काम के लिए आती-जाती हैं और मवेशी भी पानी पीने आते हैं। ऐसे में मगरमच्छों की मौजूदगी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

तालाब में मगरमच्छ के होने से लोग उतर जाने से कतरा रहे हैं। गांव के लोगों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर उसे दूर के नदी में छोड़े जाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह ने बताया कि वन कर्मियों को मौके पर भेजकर मगरमच्छ पकड़वाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद भी नहीं छोड़ा अधिकारी बनने का सपना, गोरखपुर की बेटी और गोपालगंज की बहू ने UPPCS में लहराया परचम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।