विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच के कतर्नियाघाट में वन विभाग का बड़ा ऑपरेशन, 12 घंटे में पिंजरे में कैद किए दो मादा तेंदुआ

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:03 PM (IST)

बहराइच में वन विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए पिंजरों में दो मादा तेंदुओं को पकड़ा है। पशु चिकित्सकों ...और पढ़ें

HighLights

  1. बहराइच में वन विभाग ने दो मादा तेंदुए सफलतापूर्वक पकड़े।

  2. कतर्नियाघाट और सुजौली रेंज में अलग-अलग पिंजरों में कैद।

  3. पशु चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की, जंगल में छोड़े जाएंगे।

संवाद सूत्र, बिछिया (बहराइच)। वन विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानाें पर लगाए गए पिंजरे में दो तेंदुए कैद हो गए। वन कर्मियों द्वारा उसे रेंज कार्यालय लाया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुओं को जंगल में छोड़ा जाएगा।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के चहलवा गांव में तीन दिनों से तेंदुआ आ रहा था। उसने दो मवेशियों पर हमला कर मार डाला। डीएफओ अपूर्व दीक्षित के निर्देश पर वनकर्मियों ने शाम पांच बजे गांव के निकट पिंजरा लगाया था।

देर शाम पिंजरे में बंधे शिकार के चक्कर में तेंदुआ कैद हो गया। जानकारी के बाद पहुंचे वनकर्मी उसे रेंज कार्यालय ले आये। यहां पर पशु चिकित्सक दीपक ने स्वास्थ्य जांच की। उन्होने बताया की पिंजरे में कैद तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र चार वर्ष है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे

सुजौली रेंज के भैंसा बुड़ना गांव में भी कई दिनों से तेंदुआ मवेशियों पर हमला कर रहा था। जिस पर पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी गई। बकरी के शिकार के चक्कर में गुरुवार सुबह तीन बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सुजौली नीरज श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद तेंदुए को रेंज कार्यालय लाकर स्वास्थ्य जांच किया गया। रेंजर ने बताया कि पकड़ी गई तेंदुआ की उम्र पाच वर्ष है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। डीएफओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुओं को ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

हाल ही में पकड़े गए तेंदुए एक नजर में

  • 17 सिंतबर को सुजौली के भैंसा बुड़ाना में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद
  • 16 सितंबर को कतर्नियाघाट के चहलवा गांव में तेंदुआ पकड़ा गया
  • 14 सितंबर को ककरहा रेंज के गोपिया के राम सहापुरवा में तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • 10 सितंबर को निशानगाड़ा रेंज के पचासा गांव में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद
  • 31 अगस्त को सुजौली रेंज के बाजार टोला में तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • 30 अगस्त को ककरहा रेंज के राम सहायपुरवा में पिंजरे में हुआ कैद
  • 25 अगस्त को मोतीपुर के गुलरिया जगतापुर में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद
  • 13 अगस्त को हरदी के बाजपेईपुरवा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
  • 11 अगस्त को मोतीपुर रेंज के दौलतपुर गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
  • 05 जुलाई को सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौढ़ी में लगे पिंजरे में फंसा तेंदुआ
  • 31 जुलाई को ककरहा रेंज के गांव में पिंजरे में भी कैद हुआ तेंदुआ
  • 20 जुलाई को ककरहा रेंज के अहिरनपुरवा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।