UP Panchayat Chunav के लिए प्रयागराज से पहुंची फॉर्म की खेप, नॉमिनेशन लेटर और कर्मचारियों के 'पास' भी पहुंचे
बहराइच में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मतदाता सूची भले ही अभी तैयार न हुई हो, लेकिन प्रयागराज से नामांकन पत्र, शपथ पत्र, विभिन् ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची भले ही तैयार न हो पाई हो, लेकिन अन्य तैयारियों में कोई कमी नहीं है। बैलेट पेपर तो पहले ही आ चुके थे, अब नाम निर्देशन पत्र से लेकर गणना कर्मियों के प्रवेश पास तक मंगा लिए गए है। करीब पांच लाख से अधिक प्रपत्रों की खेप जिले में पहुंची है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर संशय बरकरार है। इसकी मुख्य वजह है अभी तक निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) तैयार नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ आरक्षण संबंधी भी काम शुरू नहीं हुआ है। गांव की राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच निर्वाचन प्रशासन ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। चुनाव के लिए जरूरी प्रपत्रों की खेप मंगा ली गई है।
किनके नाम निर्देशन पत्र शामिल?
इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र, आए है। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा शपथ पत्र के साथ प्रपत्र पांच और प्रपत्र छह भी आए हैं। निर्वाचन अभिकर्ता के लिए पहचान पत्र, मीडियाकर्मी, वीडियो ग्राफी, गणना अभिकर्ता, गणना कर्मी आदि के लिए प्रवेश पास भी इसमें शामिल हैं।
जमानत धनराशि चालान फार्म, परिणाम पंजिका, व्यय लेखा रजिस्टर, नामांकन चालान फार्म, उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना प्रपत्र समेत अन्य प्रपत्र विभाग ने मंगाए हैं। प्रतीक चिंह प्रपत्र भी सभी पदों के लिए मंगाए गए हैं। शनिवार को प्रयागराज से डीसीएम से आए इन प्रपत्रों को विकास भवन स्थित पंचायत निर्वाचन कार्यालय में रखवाया गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 15 अप्रैल को आएगी यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट, क्या इलेक्शन में होगी देरी?
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में ही आवश्यक प्रपत्र मंगाए गए है। चुनावी सामग्री को पूरा किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह प्रपत्र प्रयागराज से आएं हैं। -आरके. शुक्ल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बहराइच।