विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के बहराइच में भेड़िए का आतंक, पांच साल की बच्‍ची को बनाया शि‍कार; अब तक सात मासूमों को बना चुका है निवाला

Published: Thu, 22 Aug 2024 03:48 PM (IST)

यूपी के बहराइच में भेड़िए के आतंक से लोग दहशत में हैं। भेड़िए ने बुधवार को भी एक मासूम को ...और पढ़ें

मासूम को जबड़े में दबोचकर भाग निकला था भेड़िया।
मासूम को जबड़े में दबोचकर भाग निकला था भेड़िया।

HighLights

  1. भेड़िए के हमले में 35 से अधिक हो चुके हैं घायल
  2. लगातार भेड़िए के हमले से दहशत में हैं ग्रामीण

संवाद सूत्र, (बहराइच)। भेड़िए ने एक और मासूम को अपना निवाला बना लिया। पांच वर्षीय मासूम बालिका को भेड़िया जबड़े में दबोच कर उठा ले गया। काफी तलाश के बाद सुबह खेत में क्षत-विक्षत शव मिला। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

हरदी थाना के पूरे बस्ती गड़रिया के भटौली में बुधवार की देर रात राजेश की पांच वर्षीय बेटी खुशबू अपनी दादी के साथ बरामदे में लेटी थी। देर रात दबे पांव भेड़िया वहां पहुंचा और मासूम को जबड़े में दबोचकर भाग निकला। चीख सुनकर दादी व अन्य परिजन उसके पीछे दौड़े। भेड़िया छलांग मारते हुए भाग निकला।

डीएफओ अजीत प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार यादव व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। परिवारजन के साथ पूरी रात तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। थर्मल ड्रोन कैमरे से चलाए गए सर्च अभियान से सुबह मासूम का शव दो सौ मीटर दूर खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया।

भेड़िए के हमले में एक मासूम हुई घायल

हरदी थाना के कोटिया टेपरा में खूनी भेड़िए के हमले में फूलचंद्र की छह वर्षीय बेटी क्लाची घायल हो गई। थाना के हरदी गौरा निवासी मासूम क्लाची अपनी मां गीता के साथ ननिहाल रक्षाबंधन पर आई थी। घायल का सीएचसी में उपचार चल रहा है।

Bahraich News: मां की गोद में सो रही मासूम को उठा ले गया भेड़िया, खेत में मिला शव; अब तक 5 को बना चुका है निवाला