विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बल‍िया में किशोरी संग चाचा और दो साथ‍ियों ने क‍िया सामूहि‍क दुष्‍कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Wed, 24 Sep 2025 02:21 PM (IST)

बलिया जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसमें रिश्ते के चाचा को पुलिस ने ...और पढ़ें

छात्रा के साथ चाचा और दो साथ‍ियों ने क‍िया सामूह‍िक दुष्‍कर्म।
छात्रा के साथ चाचा और दो साथ‍ियों ने क‍िया सामूह‍िक दुष्‍कर्म।

जागरण संवाददाता, बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर चौकी अंतर्गत एक गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उनकी बेटी रतसर में पढ़ाई के लिए गई थी, जहां उसे तीन युवकों ने बदनपुरा की ओर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रतसर स्वास्थ्य केंद्र के निकट सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर हालत में बलिया रेफर किया गया। लेकिन उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आजमगढ़ में उपचार के लिए भेजा गया। होश में आने पर किशोरी ने बताया कि गांव के ही रिश्ते में चाचा लगने वाला व्यक्ति और उसके दो साथी उसे जबरदस्ती एक गाड़ी में बैठाकर ले गए और उसके कपड़े फाड़कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसे यह भी नहीं पता कि उसे कब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के पास छोड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपित गांव का ही निवासी है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसी के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के अनुसार, उसके साथ दुष्कर्म करने वाला एक ही व्यक्ति है, जिसके साथ उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती जा रही हैं, जिससे महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा पर सवाल उठता है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है, लेकिन लोगों की मांग है कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

इस घटना ने न केवल पीड़िता के परिवार को बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। समाज में इस तरह की घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि महिलाएं और किशोरियां सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की गहनता से जांच करेंगे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि समाज के नैतिक मूल्यों पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।