Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttar Pradesh News: हाईवे किनारे पड़ा था ट्राली बैग, पुलिस ने खोलकर देखा तो उडे़ होश; इलाके में सनसनी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 07:06 PM (IST)

    Balia News उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के प्रसाद छपरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के दक्षिणी पटरी पर स्थित खेत में सोमवार को सुबह लाल रंग की ट्राली ...और पढ़ें

    हाईवे किनारे पड़ा था ट्राली बैग, पुलिस ने खोलकर देखा तो उडे़ होश; इलाके में सनसनी
    हाईवे किनारे पड़ा था ट्राली बैग, पुलिस ने खोलकर देखा तो उडे़ होश; इलाके में सनसनी

    संवाद सूत्र, दुबे छपरा (बलिया)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के प्रसाद छपरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के दक्षिणी पटरी पर स्थित खेत में सोमवार को सुबह लाल रंग की ट्राली बैग में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी एस आनंद और एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी घटना स्थल पहुंच गए। आसपास के लोगों के मामले की जानकारी ली।

    बैग में रखा शव सड़ जाने से महिला अथवा पुरुष का है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। हाईवे के किनारे स्थित खेत की जुताई भी एक- दो दिन पहले की गई है। गांव के लोग सुबह में शौच के लिए गए थे। खेत में पड़े बैग को देखा तो उसे खोलने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद जब बैग खुला तो इतना तेज बदबू आया कि वह परेशान हो गए।

    टुकड़े में मिला नरकंकाल

    किसी ने इसकी जानकारी बैरिया पुलिस को दे दी। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, थाना प्रभारी धर्मवीर, उप निरीक्षक अरविंद त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे। ट्राली बैग को खोलवाया तो उसमें कई टुकडे में नर कंकाल मिला।

    इसे भी पढ़ें: सीओ जिलाउल हक हत्याकांड की CBI जांच फिर हुई शुरू, राजा भैया के प्रतिनिधि ने सीओ की पत्नी की FIR को दी चुनौती

    एसपी ने बताया कि ट्राली बैग में केवल कंकाल मिला है। इससे यह साबित नहीं हो पा रहा है कि वह महिला का है अथवा पुरुष का। घटना स्थल से दूरी पर ही बिहार प्रांत का सीमा है। ऐसा लग रहा है कि घटना को अंजाम देकर शव को यहां फेंक दिया। देखने से लग रहा है कि शव पंद्रह से बीस दिन पुराना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही राजफाश किया जाएगा।

    खबरें और भी