बलिया में मौत का कुआं बना जानलेवा, जर्जर लकड़ी टूटने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
बलिया के सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में लगे मेले में 'मौत का कुआं' शो के दौरान हादसा हो गया। जर्जर लकड़ियां टूटने से बाइक चला रहा युवक नी ...और पढ़ें

बलिया मेले में मौत का कुआं हादसा जर्जर लकड़ी टूटने से बाइक सवार गंभीर घायल।
HighLights
बलिया मेले में 'मौत का कुआं' शो के दौरान हादसा।
जर्जर लकड़ियां टूटने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल।
मेला प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल।
जागरण संवाददाता, बेल्थरारोड (बलिया)। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में लगे मेले में चल रहा मौत का कुआं शनिवार शाम हादसे का कारण बन गया। जर्जर लकड़ियों के चलते शो के दौरान बाइक चला रहा युवक अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। झूला संचालक के मुताबिक 'मौत का कुआं' बनाने में प्रयोग की लकड़ियां पहले से ही जर्जर और टूटी हुई थीं।
इस संबंध में चार दिन पूर्व ही खबर प्रकाशित कर मेला प्रशासन को आगाह किया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। सवाल उठ रहा है कि चेतावनी के बावजूद भी शो को चलाने की अनुमति कैसे दी गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।