बलिया में फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई, 30 अप्रैल तक पूरा करना है लक्ष्य
बलिया में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में किसान पंजीकृत नहीं हो पाए हैं। लापरवाही बरतने वा ...और पढ़ें

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता,नगरा (बलिया)। क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार ने सिर्फ गेहूं खरीदने की छूट देकर इसकी तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की है, जिसमें 18, प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री अभी नही हो सकी है। एसडीएम रसडा रविकौमार व बेल्थरारोड शरद चौधरी ने 30 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश नगरा रसडा व चिलकहर ब्लाक को दिया है।
आंकड़ों के अनुसार रसडा तहसील की स्थिति बेल्थरारोड से तीन प्रतिशत आगे है। जबकि चिलकहर व सीयर ब्लाक में 23 प्रतिशत किसानो की फार्मर रजिस्ट्री नही हो पायी है।एसडीएम रवि कुमार ने अब लापरवाह लेखपालों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री सभी किसानो का अनिवार्य करने के बाद भी इस कार्य में लगे कर्मी शिथिलता बरत रहे हैं।अब स्पष्ट निर्देश है कि अवकाश के दिन भी तहसील व ब्लॉक क्षेत्रों में अभियान चलाए जायेगें। रसडा में 95750 किसानों के सापेक्ष में 79194 किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण हो गई है।
वहीं बेल्थरारोड में 96985 के सापेक्ष 74579 किसानो की ही फार्मर रजिस्ट्रेशन हो सका है।इधर शासन का स्पष्ट निर्देश है कि रजिस्ट्री न कराने पर पीएम किसान सम्मान निधि तथा म सरकारी खाद-बीज मिलने में कठिनाई होगी।खाद-बीज पर सब्सिडी, पीएम किसान योजना और सरकारी खरीद के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है।
खबरें और भी
किसान कॉमन सर्विस सेंटर या लेखपाल के माध्यम से आधार और भूमि रिकाॅर्ड (खतौनी) के साथ इसे पूरा कर सकते हैं।फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। वहीं, लापरवाही पर नौ लेखपालों का वेतन रोका जा चुका है तो कई लेखपालों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
कृषि विभाग के साथ राजस्व कर्मी इस अभियान को पूरा करने में लगे हुए हैं। डीडी कृषि अशोक कुमार गौतम के अनुसार रविवार को भी अभियान चलाकर किसानों की रजिस्ट्री कराई गई। कहा कि निर्धारित समय तक इस पूर्ण कर लिया जाएगा। सभी तहसीलों में अभियान तेजी से चलाए जा रहे हैं।
अभी नौ दिन अभियान के शेष हैं, ऐसे में सभी कर्मी लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं। उपजिलाधिकारी रसडा रवि कुमार ने बताया कि हर हाल में शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण होगा। लापरवाह कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगायी जायेगी।