चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ बिहार के चार आरोपित गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद
बलिया में पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ बिहार के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक .315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बर ...और पढ़ें

चोरों के पास से बरामद हुआ कट्टा-कारतूस।
HighLights
चार आरोपित दो चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए।
पुलिस ने .315 बोर का कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद किया।
आरोपित यूपी से बाइक चुराकर बिहार में बेचते थे।
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार रात दयाछपरा-चिंतामणि राय के टोला मार्ग से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से एक .315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।
आरोपितों की पहचान विक्की कुमार, विकास कुमार व विकास कुमार यादव निवासी कारनामेपुर, भोजपुर व अंतराज सिंह निवासी ईश्वरपुरा, थाना कारनामेपुर, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपितों के पास से दो चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, .315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार लोग दो चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बलिया की तरफ आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अजय कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार और उप निरीक्षक नीरज वर्मा भारी पुलिस बल के साथ आरोपितों की घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिलें चोरी की हैं।
पहली मोटरसाइकिल बांसडीह रोड थाना, छितौनी शिव मंदिर से चोरी की थी। इसके अलावा दूसरी मोटरसाइकिल हल्दी क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
खबरें और भी
बेचने के बाद पैसे आपस में बांट लेते थे आरोपित
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपित उत्तर प्रदेश से बाइक चोरी कर बिहार में छिपाते थे और फिर उन्हें बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार लोग दो चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बलिया की तरफ आ रहे हैं।