Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में 10 में से छह पंपों पर पेट्रोल-डीजल समाप्त, भीड़ होने पर पुलिस तैनात

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

    ईरान-इजराइल युद्ध की अफवाहों के कारण बलिया के नगरा क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर फैली गलत सूचनाओं से घबराकर लोग ईंधन ...और पढ़ें

    10 में से छह पंपों पर पेट्रोल डीजल समाप्त।

    10 में से छह पंपों पर पेट्रोल डीजल समाप्त।

    HighLights

    1. अफवाहों से बलिया में पेट्रोल-डीजल की कृत्रिम कमी।

    2. पंपों पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म।

    3. प्रशासन ने पुलिस तैनात की, जमाखोरी पर रोक।

    जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। ईरान इजराइल युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।कुरेजी, बछईपुर,इंदरपुर,नगरा तथा भीमपुरा में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगने से स्थिति असहज बन जा रही है।

    भीमपुरा, इंदरपुर व नगरा के पेट्रोल पंपो पर पुलिस की मौजूदगी में तेल का वितरण शनिवार की सुबह हुआ है। जबकि इंदरपुर, बछईपुर व नगरा के दो पंपो पर तेल नही है का बोर्ड लगा है। जबकि यह गडबडी पेट्रोल पंप के संचालको की है।

    नायरा पंप इंदरपुर व नगरा पर पेट्रोल नही है, इंडियन आयल पंप व भारत पंप पर ‘आउट ऑफ स्टॉक’ के बोर्ड शुक्रवार की शाम को लग जाने से स्थिति भयावह बन गयी।

    अन्य पंपो पर सीमित मात्रा में ही डीजल व पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। जिससे ग्रामीण अंचल में अफवाह फैल गयी है कि डीजल व पेट्रोल का स्टाक समाप्त होने वाला है। जिसके चलते जिनकी जरूरत नही है वह भी अधिक पेट्रोल लेने को पहुंच रहे हैं।

    वहीं गेहूं की मडाई करने के लिए ट्रैक्टर रखे लोग बार बार ट्रैक्टर की टंकी फूल कराकर घर जा रहे हैं।फिर तेल को दुसरे डिब्बे में भरकर ट्रैक्टर लेकर पंप पर पहुंच रहे हैं। ऐसे दो ट्रैक्टर चालको को नायरा पंप से एसआई उदयप्रताप सिंह ने वापस भेजा।

    खबरें और भी

    74294837

    थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्र शुक्रवार को पेट्रोल पंपो पर भ्रमण कर स्थिति को देखा। हालांकि प्रशासन और पेटों पंप के मालिको ने शनिवार को स्पष्ट रूप से कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।टैंकरो के आने जाने में हो रही देरी की वजह से तेल समाप्त हो रहा है।

    उपजिलाधिकारी रविकुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक पोस्टो के कारण लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया है। जिससे कुछ पंपों पर अस्थायी दबाव बना हुआ है। कई जगह सुबह 5 बजे से ही वाहन चालकों की लाइन लग जा रही है। जिससे कुछ लोग बिना ईंधन लिए वापस लिए ही लौट जा रहे हैं।

    कहा कि स्थिति को देखते हुए शुक्रवार से प्रशासन ने संवेदनशील पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात कर दिया गया है। भीड़ नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए कैन/डिब्बों में बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। लोगों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही ईंधन खरीदें।

    पेट्रोल पंप संचालकों ने जागरण को बताया कि तेल कंपनियों द्वारा मार्च महीने से क्रेडिट सिस्टम खत्म कर एडवांस पेमेंट की व्यवस्था लागू की गई है।अब डीलरों को पहले भुगतान करना पड रहा है, तभी वे ईंधन उठा सकते हैं। फरवरी महीने तक पहले वे स्टॉक लेकर बाद में भुगतान कर सकते थे, जिससे पंपों पर अधिक रिजर्व डीजल व पेट्रोल रहता था।