बलिया में बच्चों के विवाद में खूब चले लाठी डंडे और तलवार, युवक की हालत गंभीर
बलिया में बच्चों के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दबंगों ने 32 वर्षीय दिलीप चौधरी पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ...और पढ़ें

बच्चों के विवाद में खूब चले लाठी डंडे और तलवार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। रविवार रात लगभग आठ बजे दबंगों ने दरवाजे पर चढ़कर तलवार और लाठी-डंडे से 32 वर्षीय दिलीप चौधरी को बुरी तरह से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के एकत्रित होने पर हमलावर खून से लतपथ घायल दिलीप को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पड़ोसियों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि यहां से भी उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत बच्चों के खेल-खेल में झगड़े से हुई। रामधनी चौधरी के घर के बच्चों और भोलू चौधरी के घर के बच्चों के बीच झगड़ा बढ़ गया।
आरोप है कि इसी विवाद के बाद भोलू चौधरी, सनी चौधरी, रघुवीर चौधरी और राहुल यादव ने तलवार और लाठी-डंडे लेकर रामधनी चौधरी के दरवाजे पर हमला किया। दिलीप अपने घर में घुसा तो हमलावर उसके पीछे घुसकर हमला करते रहे।
चार के खिलाफ मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार
बैरिया(बलिया) थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के विवाद में रविवार की रात लगभग आठ बजे दबंगों द्वारा दरवाजे पर चढ़कर तलवार व लाठी डंडे से पीट पीट कर दिलीप चौधरी 32 वर्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों के जुटने पर हमलावर खून से लथपथ घायल दिलीप को छोड़कर भाग खड़े हुए।
खबरें और भी
स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
आरोप है कि उदयी छपरा निवासी रामधनी चौधरी व भोलू चौधरी के घर के बच्चों में खेल-खेल को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें रामधनी चौधरी के घर के बच्चों ने भोलू चौधरी के घर के किसी बच्चे से उलझ गये थे।
जिससे नाराज भोलू चौधरी, सनी चौधरी, रघुवीर चौधरी,राहुल यादव तलवार और लाठी डंडे से लैस होकर रामधनी चौधरी के दरवाजे पर हत्या करने के नियत चढ़कर उनके पुत्र दिलीप चौधरी पर हमला बोल दिया।
दिलीप चौधरी जान बचाने के नियत से अपने घर के अंदर घुसा तो उक्त लोगो ने घर के अंदर घुस कर भी उसे तलवार व लाठी डंडे से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जब वह खून से लथपथ होकर चिखने चिल्लाने लगा, तो पड़ोसी दौड़कर उसके घर आए।लोगों की भीड़ जुटी देख हमलावर हत्या करने की धमकी देते हुए तलवार लहराते हुए मौके से भाग खड़े हुए।
इस संदर्भ में पूछने पर प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि घायल के पिता रामधनी चौधरी के तहरीर पर भोलू चौधरी सहित सभी आरोपियों पर धारा 199,115(2),352,351(3) व 324(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
भोलू चौधरी, सनी चौधरी व रघुवीर चौधरी को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल यादव फरार है। जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।