विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, पांच नामजद समेत 15 पर मुकदमा दर्ज

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:27 PM (IST)

बलिया के परिखरा नवीन मंडी स्थल में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा हुआ, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप ...और पढ़ें

मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा।

मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा।

HighLights

  1. बलिया मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा।

  2. सरकारी कार्य में बाधा डालने पर 15 लोगों पर केस।

  3. पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।

जागरण संवाददाता, बलिया। परिखरा स्थित नवीन मंडी स्थल में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रभारी सचिव आशुतोष कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। सोमवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

तहरीर के अनुसार, रविवार को दोपहर तीन बजे नवीन मंडी स्थल, परिखरा में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अंजनी सिंह, सुशील वर्मा, शुभम वर्मा और सूरज वर्मा तथा सत्यम समेत 15 अज्ञात लोगों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

प्रभारी सचिव के मुताबिक, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मंडी समिति के प्रभारी सचिव आशुतोष कुमार सिंह, मंडी निरीक्षक दिलीप मोहन वर्मा, मंडी सहायक कमलेश रावत और ओम प्रकाश, मंडी अभिरक्षक बृजेश उपाध्याय, कंप्यूटर ऑपरेटर चिन पटेल और पीयूष कुमार सिंह सहित सुरक्षा गार्ड मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- चंदौली से जयपुर और बंगाल के लिए मिलेगी नई ट्रेन, डीडीयू मंडल के यात्रियों को होगा फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।