स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं की फिर बढ़ी टेंशन, बलिया में गलत बिल आने से परेशान हो रहे लोग
बलिया के नगरा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को गलत और भारी-भरकम बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं। नियमित भुगतान के बावजूद ...और पढ़ें

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं की फिर बढ़ी टेंशन।
HighLights
नगरा में स्मार्ट मीटर से गलत बिलों की समस्या।
उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बकाया दिखाकर कनेक्शन काटने की धमकी।
बिजली विभाग के चक्कर काट रहे परेशान उपभोक्ता।
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। क्षेत्र में विद्युत उपकेन्द्र सलेमपुर, नगरा, कसौंडर, रनऊपुर, गौरामदनपुरा समेत छह उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उनके लिए जी का जंजाल बन गया है। हर महीने बिल जमा करने के बावजूद गलत तरीके से भारी भरकम बकाया का बिल दिखा कर कनेक्शन स्मार्ट मीटर से कटने का मैसेज आने से खलबली मच गयी है।
परेशान उपभोक्ता अपनी समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। बेपरवाह विभागीय अधिकारी प्रकरण को दिखवा लेने का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को वापस घर भेज दे रहे हैं।
स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्या को लेकर दर्जनों बिजली उपभोक्ता गुरूवार को उपखंड नगरा कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां त्वरित कार्रवाई की जगह एसडीओ ने बिल व मीटर रीडिंग जाँच की बात कह वापस भेजा गया है।नगरा डिविजन में 38 हजार उपभोक्ताओ के सापेक्ष 19 हजार के स्मार्ट मीटर लगाये गये हैं।
नगरा क्षेत्र में उपभोक्ताओं के यहाँ स्मार्ट मीटर लगाये गये थे। जो प्रीपेड से पोस्टपेड हो गये हैं।किंतु अब उपभोक्ताओ की दुश्वारियां बढ गयी हैं।बैरही निवासी नितेश कुमार ने बताया कि नवंबर 2025 में उनके यहां स्मार्ट मीटर लगाया गया था।
पहले महीने में 904 का बिल आया। दूसरे महीने में 467 रुपए का बिल आया। तीसरे महीने में भी 904 रुपए का बिल आया।बिद जमा हो गया। अब पिछले महीने 50 हजार 186 रुपए का बिल आ गया। जिसमें लाख कवायद के बाद 22 हजार जमा करना है। अन्यथा मेरी लाइट कट जाएगी।
खबरें और भी
चचयां निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि मेरे यहां 16 मई तक का बकाया 15305 रूपया था।जिसका बिल जमा कर दिया गया।अब बिल आया है 65494 रूपये का जिसमें तत्काल 7544 रूपये जमा करने का मैसेज है। पुरा बिल जमा नही करने पर विद्युत कट जायेगी।जबकि हमने घरेलू कनेक्शन दो किलोवाट का लिया है। पिछला बिल मैंने जमा कर दिया था, फिर 65 हजार का बिल आ गया है।
सलेमपुर की शीला देवी, विनोद उपाध्याय, रघुनाथपुर के मनोज व गोठवा के रामविलास सहित सैकड़ो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्या को लेकर नगरा कार्यालय पर जाकर परेशान हो रहे हैं। जिनका कहना है कि पैसा जमा करने के बावजूद स्मार्ट मीटर से गलत बिल आ रहा है।
बकाया बिल दिखाकर बिजली काट देने का मैसेज भेजा जा रहा है। ऐसे में कैसे हम लोग इस गर्मी के मौसम में रहेंगे, समझ में नहीं आ रहा है। विभाग के कर्मचारी यह समझने में लगे हुए हैं कि जो पुराने मीटर में मीटर रीडिंग था, उसमें से कम रीडिंग का बिल बनकर भुगतान होते गया है। वहीं स्टोर हुआ मीटर रीडिंग बकाया स्टोर होता गया है। वह सब इसमें जोड़कर आ जा रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि हम लोगों की इसमें क्या गलती है? जितना बिल आता था हम लोग भुगतान करते चले गए। अब मीटर रीडिंग स्टोर दिखाकर एक साथ भारी भरकम धनराशि बकाया दिखाना विभागीय कर्मचारियों की गलती है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
वर्जन
एसडीओ जाहिद इकबाल ने बताया कि मीटर रीडिंग की फीडिंग के चलते कुछ समस्या आ रही है। जिसे कंपलेन दर्ज कर ठीक करायी गयी है। जिन उपभोक्ताओ की शिकायत है उनके अधिभार व बिल से मिलान कर समस्या का समाधान किया जायेगा।स्मार्ट मीटर से अधिभार से अधिक बिजली खर्च होने पर पेनाल्टी बढ जाती है।