विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greenfield Expressway पर पहुंचने के लिए बलिया के लोगों को लगाना होगा 20 KM का चक्कर, आखिर क्या है वजह?

Published: Mon, 24 Feb 2025 04:33 PM (IST)

बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से जिले के लोगों को जाम से मुक्ति की उम्मीद थी लेकिन एप्रोच रोड ...और पढ़ें

एप्रोच रोड नहीं बनने से आधी आबादी को होगी परेशानी। (तस्वीर जागरण)
एप्रोच रोड नहीं बनने से आधी आबादी को होगी परेशानी। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए बलिया नगर के लोगों को लगाना होगा बीस किमी का चक्कर
  2. 5,500 करोड़ रुपये अनुमानित लागत, 82 किमी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई
  3. जनाड़ी और फेफना के पास एप्रोच मार्ग का कराया जा रहा है निर्माण
  4. बलिया नगर के लोगों की बढ़ी चिंता, मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, बलिया। अगर अभी से नहीं चेता गया तो बलिया नगर के लोगों को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर भर्राटा भरने के लिए 20 किमी का चक्कर लगाना होगा। इसके निर्माण के बाद भी बलिया शहर सहित जिले की आधी आबादी को जाम से परेशानी झेलनी होगी।

कारण यह है कि नगर के आसपास एप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं किया जा रहा है। एक्सप्रेस वे प्रवेश करने के लिए जनाड़ी या तो फिर फेफना जाना होगा। हालांकि इसके लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार गंभीर हैं। उन्होंने माल्देपुर में एप्रोच मार्ग बनाने के लिए प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा है।

बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई 82 किमी. है। इसकी लागत 5,500 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसमें 2,700 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च होंगे और 2,800 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च करने की योजना है। इसे जून 2025 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।

जिले के आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ेगी

इसके निर्माण की घोषणा के बाद जिले के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके पीछे कारण भी यह रहा कि आजादी के बाद जिले को सड़क और रेलवे मार्ग से जोड़ा ताे गया, लेकिन उसका लाभ नहीं मिल पाया गया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण से जिले की आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए जनपद के लोगों के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए बलिया नगर के आसपास एप्रोच मार्ग नहीं बनाया जा रहा है। खुद एक दिन भ्रमण कर जनाड़ी और फेफना को देखा था। माल्देपुर में भी निरीक्षण किया था। यहां पर भी एप्रोच मार्ग का निर्माण किया जाना चाहिए।

इसके निर्माण से शहर के साथ ही साथ जिले के अन्य क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। इस प्रस्ताव से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस के परियोजना प्रबंधक भी तैयार हैं। शीघ्र स्वीकृति मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- यूपी में 3126 करोड़ की लागत से बनेगा ग्रीनफील्ड फोरलेन, नेपाल-बिहार जाने के लिए होगी आसानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।