Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में नोटिस के बाद भी सुनवाई में नहीं पहुंचे 13,288 मतदाता, दोबारा किया जाएगा सूचित

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 04:14 PM (IST)

    बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मतदाता मैपिंग में बड़ी संख्या में मतदाता अनुपस्थित रहे। 17,399 मतदाताओं को नोटिस ...और पढ़ें

    नोटिस के बावजूद भी सुनवाई में नहीं पहुंचे 13,288 मतदाता।

    नोटिस के बावजूद भी सुनवाई में नहीं पहुंचे 13,288 मतदाता।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत बैरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता मैपिंग को लेकर बड़ी संख्या में मतदाता अब तक सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए हैं। जिन 17,399 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी थी, उन्हें नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अब तक मात्र 4,111 मतदाता ही अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए हैं। शेष 13,288 मतदाता नोटिस के बावजूद सुनवाई और मैपिंग के लिए नहीं पहुंचे।

    उप जिलाधिकारी बैरिया व सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि नोटिस मिलने के बावजूद जो मतदाता सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए हैं, उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्हें अलग-अलग तिथियों पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।ं

    उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान उपस्थित 4,111 मतदाताओं में से अधिकांश ने अधूरे साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। ऐसे मतदाताओं को भी नोटिस देकर संपूर्ण अभिलेखों के साथ पुनः उपस्थित होने को कहा गया है।

    बताया गया कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,53,356 मतदाताओं की मैपिंग की जानी थी, जिसमें 3,35,997 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण हो चुकी है। शेष 17,399 मतदाताओं के लिए 15 एईआरओ (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) नियुक्त किए गए हैं।

    अब तक केवल 4,111 मतदाता ही नोटिस पर उपस्थित हुए हैं। वहीं, मतदाताओं का कहना है कि बिहार या अन्य राज्यों से आई बहुओं के वैध प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण काफी परेशानी हो रही है।