Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कान की बाली निकालकर हाथ में लो...गणेश जी दिखेंगे', कहकर उचक्के उड़ा ले गए गहने

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 03:52 PM (GMT+05:30)

    बैरिया, बलिया में इंडियन बैंक के सामने ठगों ने एक महिला और उसकी माँ को 'गणेश दर्शन' का झांसा देकर लूटा। ठगों ने सोने की बालियाँ, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। बैरिया बाजार के इंडियन बैंक के सामने से उचक्कों ने एक महिला का मोबाइल फोन और 5000 रुपये नकद, कान के सोने की एक जोड़ी बाली, एक मंगलसूत्र उड़ा लिए।

    महिला के रोने चिल्लाने पर जब तक वहां भीड़ जुटी उचक्के भाग खड़े हुए। घटना शनिवार को एक बजे की है। दुबहर निवासी गिरगिट यादव की पुत्री रेखा यादव निवासी अपनी मां के साथ का इलाज कराने के लिए बैरिया डाक्टर के यहां आई थी।

    टेंपो स्टैंड से वह पैदल ही पूरब की दिशा में डाक्टर के पास जा रही थी। तब तक उनके पीछे-पीछे दो युवक आने लगे। जब इंडियन बैंक के निकट महिला पहुंची तो उचक्कों ने कहा कि आप लोगों को साक्षात गणेश जी का दर्शन करवा सकते हैं। दर्शन से सारे दुख दरिद्र दूर हो जाएंगे।

    दोनों महिलाएं युवकों की बात सुनकर खड़ी हो गईं। उसमें से एक युवक बोला अपने कान का बाली निकाल कर अपने मुट्ठी में बंद कीजिए। आपके सामने गणेश जी दिखेंगे। रेखा ने कान की एक बाली निकाली और मुट्ठी बंद की, और कहने लगी कि कहां गणेश जी दिख रहे हैं।

    इस पर ठगों ने कहा कि शायद इसमें सोना कम है, दूसरी वाली बाली भी इसी में बंद कर लीजिए। इसी तरह से कान की बाली और मंगलसूत्र मुट्ठी में बंद करवाने के बाद फिर खोलने को कहा।

    इसी बीच नाटकीय ढंग से महिला के मंगलसूत्र, कान की बाली, मोबाइल और पर्स में रखे 5000 रुपये उचक्कों ने ले लिया और भाग निकले। घटना के बाद जब मां-बेटी रोने लगी तो आसपास के कुछ लोगों ने उन्हें पुलिस चौकी में भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    खबरें और भी