विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया की रूपाली BSF में बनीं असिस्टेंट कमांडेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

Published: Sun, 26 Jul 2026 08:45 PM (IST)

बलिया की रूपाली सिंह ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 364वीं रैंक हासिल कर बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त ...और पढ़ें

रूपाली बीएसएफ में बनीं असिस्टेंट कमांडेंट।

रूपाली बीएसएफ में बनीं असिस्टेंट कमांडेंट।

HighLights

  1. रूपाली सिंह बनीं बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट।

  2. यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में हासिल की 364वीं रैंक।

  3. बलिया जिले और बैरिया क्षेत्र का नाम किया रोशन।

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के गोन्हिया छपरा गांव की बेटी रूपाली सिंह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर जिले का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा में सफलता हासिल कर उनका चयन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

रूपाली सिंह पूर्व नौसेना अधिकारी त्रिभुवन सिंह की पुत्री हैं। उन्होंने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 364वीं रैंक प्राप्त कर यह सफलता हासिल की है। रूपाली की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई।

बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रहीं रूपाली ने लक्ष्य के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया। रूपाली के चयन की जानकारी मिलते ही गोन्हिया छपरा सहित आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों का कहना है कि रूपाली की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों ने रूपाली सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी उपलब्धि से बैरिया क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।