बिहार के सीएम का बक्सर दौरे का बलिया तक असर, भारी वाहनों पर रोक से फेफना-नरही और रसड़ा में सात किमी लंबा जाम
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर दौरे के कारण भारी वाहनों पर लगे प्रतिबंध से बलिया के फेफना, नरही ...और पढ़ें

बिहार सीएम के बक्सर दौरे का बलिया पर असर, भारी वाहनों पर रोक से फेफना-नरही में लगा लंबा जाम।
HighLights
बिहार सीएम के बक्सर दौरे के कारण भारी वाहनों पर रोक।
बलिया के फेफना, नरही, रसड़ा में सात किमी लंबा जाम।
यातायात प्रतिबंध 22 सितंबर मध्यरात्रि से 23 सितंबर रात तक।
जागरण संवाददाता, फेफना (बलिया)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर जिले में दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बक्सर की ओर जाने वाले भारी और मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक का असर बलिया के मार्गों पर भी दिखाई दिया। बुधवार को फेफना, चितबड़ागांव, नरही और रसड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भारी वाहनों की लंबी कतार करीब सात किमी दूर तक लगने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
प्रशासन के निर्देश के अनुसार फेफना, चितबड़ागांव, नरही और रसड़ा थाना क्षेत्रों से बक्सर की ओर जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहनों सहित यातायात बाधित करने वाले अन्य वाहनों का परिचालन 22 सितंबर की मध्यरात्रि से 23 सितंबर की रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रखा गया था।
प्रतिबंध लागू होने के बाद नरही से चितबड़ागांव, फेफना तिराहे से एकौनी और सिंहपुर तक सड़क किनारे ट्रक व अन्य बड़े वाहनों की कतार लगी रही। वाहनों के एक साथ रुकने से कई जगह यातायात की गति धीमी हो गई। कुछ वाहन चालकों ने फेफना से गड़वार होकर वैकल्पिक मार्ग अपनाया, लेकिन फेफना तिराहे पर वाहनों का दबाव बना रहा। पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।
