Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जनरेटर की आनलाइन तलाश बनी अपहरण और हत्या का कारण, बंधक बना खातों से निकाले 10 लाख रुपये

    Updated: Thu, 25 Sep 2025 02:31 PM (IST)

    बलिया में भाजपा नेता अशोक सिंह और मैकेनिक विकास कुमार की राजस्थान में हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार ठगों ने उनके मोबाइल से ओटीपी लेकर 19 और 20 सित ...और पढ़ें

    एजेंसी का खराब था जनरेटर, गूगल पर सर्च कर कंपनी की कर रहे थे तलाश।
    एजेंसी का खराब था जनरेटर, गूगल पर सर्च कर कंपनी की कर रहे थे तलाश।

    जागरण संवाददाता, बलिया: भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह व उनके बाइक शोरूम के मैकेनिक विकास कुमार की राजस्थान के बहरोड़-कोतपुतली जिले में हत्या करने के मामले में परिवार के लोग अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।

    उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि मोबाइल फोन उनके पास ही था। ओटीपी भी उनके पास ही जाता था। 19 और 20 को विभिन्न खातों से सात लाख रुपये निकलवा लिए थे। एजेंसी के प्रबंधक विवेक को जब यह पता चला तब वह उनके बेटे को इसकी जानकारी दी। इसके पहले बेटे से भी तीन लाख रुपये किसी खाते में ठगों ने ट्रांसफर करा लिया था। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।

    बताया कि एजेंसी का जनरेटर काफी दिनों से खराब हो गया था। उसकी खरीद करने के लिए वह गूगल पर सर्च करते रहे थे। इसी बीच उन्हें राजस्थान का नंबर मिल गया। उस पर बात करने के बाद वह 18 सितंबर को घर से निकले थे। जब तक उनका मोबाइल फोन नहीं मिल पाता है तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। मैकेनिक विकास कुमार के परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

    वह परिवार को बस इतना बताए थे कि एजेंसी मालिक के साथ राजस्थान जा रहे हैं। बुधवार को माल्देपुर स्थित उनकी एजेंसी भी बंद थी। कर्मचारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एजेंसी बंद कर दी गई थी। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया क‍ि राजस्थान पुलिस छह आरोपितों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। अभी तक इस मामले में और कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

    खबरें और भी