विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में ज्ञानेंद्र की तलाश में सीबीआइ की तीसरी दबिश, उसकी मां और पत्नी से पूछताछ

By Milan guptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 28 May 2026 06:31 PM (IST)

सीबीआइ ने बंगाल के मुख्यमंत्री के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के फरार आरोपित ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मनु की तलाश ...और पढ़ें

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: बलिया में फरार ज्ञानेंद्र की तलाश में सीबीआइ की तीसरी दबिश।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: बलिया में फरार ज्ञानेंद्र की तलाश में सीबीआइ की तीसरी दबिश।

HighLights

  1. सीबीआइ की चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में तीसरी दबिश।

  2. फरार आरोपित ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मनु की तलाश जारी।

  3. आरोपित की मां और पत्नी से गहन पूछताछ की गई।

जागरण संवाददाता, बलिया। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने बुधवार देर रात एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए बांसडीहरोड क्षेत्र के शीतल दवनी गांव में दबिश दी।

फरार आरोपित ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मनु के घर पर हुई यह तीसरी छापेमारी बताई जा रही है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपित सीबीआइ के हाथ नहीं लग सका। बताया गया क‍ि इस मामले में यूपी पुलि‍स भी टीम का सहयोग कर रही है। 

सीबीआइ की टीम, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ रात में अचानक गांव पहुंची। करीब 20 मिनट तक टीम गांव में मौजूद रही और आरोपित के घर पर गहन पूछताछ की। इस दौरान घर पर मौजूद उसकी मां इन्द्रासनी देवी और पत्नी महिमा से भी जानकारी ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे गांव में देर रात तक लोग घटना को लेकर चर्चा करते रहे।

ग्रामीणों के अनुसार, मनु के घर पर इस समय उसकी मां और पत्नी ही रह रही हैं। दोनों ने खुद को लोगों से लगभग अलग कर लिया है। गांव के लोग भी फिलहाल उनसे मिलने से बच रहे हैं। लगातार हो रही दबिश और जांच एजेंसियों की सक्रियता से क्षेत्र में तनाव और सरगर्मी का माहौल बना हुआ है।