विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्लाम की तारीफ तक तो ठीक था, हिंदुत्व पर हमला करना मौलाना को पड़ गया भारी, हुए गिरफ्तार

Published: Sat, 13 Sep 2025 12:01 PM (GMT+05:30)

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में एक मौलाना को इस्लाम की तारीफ और हिंदुत्व पर टिप्पणी करना भारी पड़ा। वीडियो ...और पढ़ें

मौलाना शहाबुद्दीन ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिए थे।
मौलाना शहाबुद्दीन ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिए थे।

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के जमीन पडसरा जामा मस्जिद के मौलाना को एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम की तारीफ करने और हिंदुत्व पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। शुक्रवार की देर शाम एक वीडियो वायरल होने के बाद नगरा पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मौलाना की गिरफ्तारी के बाद शनिवार की सुबह नगरा थाने के बाहर सैकड़ों मुसलमानों का जमावड़ा लग गया।

नगरा थाना के जमीन पडसरा में हुए बारावफात के जलसे के भाषण के दौरान मदरसा स्कूल सरियांव के शिक्षक और जामा मस्जिद के मौलाना शहाबुद्दीन ने आरएसएस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि हाफ चड्ढी और आधे पैर का पैजामा पहनने वाले इस्लाम और देश के गद्दार हैं। उन्होंने कहा कि जब हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए हिंदू लोग झंडे लगा रहे हैं, तो नबी के वंशज होने के नाते इस्लाम का झंडा सभी को लगाना चाहिए। मौलाना ने सवाल उठाया कि लोग भारत का झंडा (तिरंगा) क्यों लगाते हैं, और कहा कि सीधे-सीधे इस्लाम का झंडा लगाओ। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे हिंदुत्व जिंदाबाद है, वैसे ही इस्लाम जिंदाबाद करना चाहिए, अन्यथा लोग पीसे जाते रहेंगे।

यह वीडियो शुक्रवार की देर शाम वायरल हो गया, जिसके बाद मौलाना द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायतें भी आईं। कुछ लोगों ने डीएम और एसपी को भेजकर कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो को सुनकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के लोग आक्रोशित हो गए। नगरा पुलिस ने शनिवार की सुबह मौलाना शहाबुद्दीन को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है, और मौलाना की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय क्षेत्र में तनाव की स्‍थ‍िति‍ बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। मौलाना के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विभिन्न समुदायों में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, और यह मामला अब राजनीतिक रंग भी ले सकता है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में सामंजस्य को प्रभावित कर सकती हैं, और सभी पक्षों को संयम बरतने की आवश्यकता है। पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : बलिया के चक्की नौरंगा में गंगा का कहर, पांच और मकान गंगा की लहरों में समा गए, देखें वीड‍ियो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।