Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ballia News: जालसाज गिरोह का सरगना गिरफ्तार, दूसरे के खाते से किया था 87 लाख का लेन-देन

    Updated: Fri, 23 May 2025 07:21 PM (IST)

    बलिया में साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे जालसाज गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है जिसने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 87 लाख रुपये का अवैध लेनदेन किया था। प ...और पढ़ें

    बल‍िया में जालसाज गिरोह का सरगना अरेस्‍ट।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
    बल‍िया में जालसाज गिरोह का सरगना अरेस्‍ट।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. 87 लाख के लेनदेन में सरगना गिरफ्तार
    2. पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
    3. पुलिस कर रही है जांच

    संवाद सहयोगी, बलिया। साइबर क्राइम की टीम ने दूसरे के बैंक खाते से 87 लाख रुपए का लेन-देन करने के मामले में जालसाज गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़ित खाताधारक ने छत्तीसगढ़ के दो अन्य आरोपितों पर भी करोड़ों रुपए के का लेन-देन करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बांसडीहरोड क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अनूप कुमार सिंह ने 22 मई को साइबर क्राइम थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने 2024 में उत्कर्ष बैंक में करेंट अकाउंट खोलवाया था। इसके समस्त कागज और खाता संचालन वाली सिम अपने दोस्त छाता गांव निवासी शैलेष सिंह के कहने पर छाता के ही पंकज सिंह को फरवरी 2024 में दे दिया था।

    एक वर्ष बाद जब पीड़ित ने खाते की डिटेल जुटाई तो पता चला कि उसके खाते से अवैध ढंग से 87 लाख का लेन- देन किया गया। पीड़ित ने इस मामले में भिलाई छत्तीसगढ़ निवासी ऋषभ सिंह एवं छाता निवासी दिनेश सिंह पर अवैध धन का लेनदेन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।

    मुख्‍य आरोपी पंकज स‍िंह गि‍रफ्तार

    इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस खाते से हुए लेनदेन के अकाउंट नंबरों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

    खबरें और भी