Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बल‍िया में पंचतत्व में विलीन हुए बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर, बेटे ने दी मुखाग्नि, व‍िरासत संभालने की चर्चा

    By Milan GuptaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:03 PM (IST)

    बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह बलिया में पंचतत्व में विलीन हो गए, उनके बेटे प्रिंस युकेश सिंह ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शाम ...और पढ़ें

    बलिया में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार, बेटे प्रिंस युकेश संभालेंगे विरासत।

    बलिया में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार, बेटे प्रिंस युकेश संभालेंगे विरासत।

    HighLights

    1. बसपा विधायक उमाशंकर सिंह बलिया में पंचतत्व में विलीन।

    2. बेटे प्रिंस युकेश ने दी मुखाग्नि, विरासत संभालने की चर्चा।

    3. अंतिम यात्रा में हजारों लोग और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल।

    जागरण संवाददाता, बलिया। प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह शुक्रवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। पैतृक गांव खनवर से करीब 45 किमी दूर बयासी गंगा घाट पर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे प्रिंस युकेश सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। विधायक के समधी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    उमाशंकर सिंह का गत बुधवार शाम दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। वह 55 वर्ष के थे और लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। वह रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। परिवार में पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी और बेटे प्रिंस युकेश हैं। यामिनी की शादी 2019 में और युकेश की शादी 2024 में हुई थी। नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी गई।

    नगरा में खनवर स्थित उनके पैतृक आवास से सुबह में 11 बजे अंतिम यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। शाम साढ़े चार बजे चित्तु पांडेय चौराहो पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। अंतिम यात्रा खनवर स्थित आवास से शुरू होकर बछईपुर, सलेमपुर, चोगड़ा, कुकुरहां, हजौली, चिलकहर होते हुए बलिया शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गंगाघाट पहुंची। विधायक के अंतिम दर्शन के लिए गांव-गांव से बड़ी संख्या में लोग व महिलाएं पहुंचीं।

    पुत्र के स‍ियासी सफर को संभालने की चर्चा

    वहीं व‍िधायक के न‍िधन के बाद उनके बेटे द्वारा मुखाग्‍न‍ि दी गई। जबक‍ि सीट खाली होने के बाद अब वहां से बसपा के उम्‍मीदवार के तौर पर उनके बेटे युकेश के उतरने की चर्चा है। क्षेत्र में बेटे द्वारा ही स‍ियासी व‍िरासत को संभालने की चर्चा बनी हुई है। वहीं बसपा में शीर्ष स्‍तर पर भी उनके बेटे को लेकर हरी झंडी की बात सामने आने के बाद बसपा के चेहरे के तौर पर पुत्र के ही चुनाव लड़ने की जानकारी ने क्षेत्र में स‍ियासी समीकरणों की गुणा गण‍ित शुरू हो गई है।    

    खबरें और भी

    डीएम और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

    जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार सुबह खनवर स्थित विधायक के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वजन को सांत्वना दी। खनवर में एसडीएम रणधीर सिंह की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने सलामी देकर दिवंगत विधायक को सम्मान प्रदान किया।

    सांसद सनातन पांडेय के पुत्र रामेश्वर पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। जन अधिकार मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनपदीय कार्यालय वैदिक कन्या जूनियर हाई स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया। अतुल सिंह, यशवंत सिंह, हैप्पी सिंह, रविन्द्र यादव, जैनेन्द्र पांडेय, शिवमूर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।