विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAS ज्ञानेंद्र सिंह बने बलिया के नए जिलाधिकारी, लंबे प्रशासनिक अनुभव से जिले को मिलेगी गति

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:34 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शासन ने 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बलिया। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 2014 बैच के प्रोन्नत आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। इससे पहले वह पीलीभीत के जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पीलीभीत से स्थानांतरित कर बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ज्ञानेंद्र सिंह को प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है। जिलाधिकारी के रूप में पीलीभीत की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह सहारनपुर के नगर आयुक्त के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह जल निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने के दौरान उन्हें शहरी प्रशासन और विकास से जुड़े मामलों का अनुभव प्राप्त हुआ है। ज्ञानेंद्र सिंह के बलिया जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद जिले में विकास योजनाओं, राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के निस्तारण से जुड़े कार्यों पर उनकी प्राथमिकता पर नजर रहेगी।

उनकी तैनाती के बाद प्रशासनिक स्तर पर जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। बलिया के वर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का भी स्थानांतरण किया गया है। शासन ने उन्हें एमडी उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड के पद पर तैनात किया है।

निवर्तमान जिलाधिकारी ने जिले में किए कई महत्वपूर्ण कार्य

निवर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बलिया में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अभी हाल ही में उन्होंने मनियर ब्लाक के रानीपुर गांव की सात साल की दिव्यांग बच्ची रागिनी की मदद की थी, जिससे उनके व्यक्तित्व में एक काफी संवेदनशील अधिकारी की खासियत सामने आई। मंगला प्रसाद सिंह मई 2025 से बलिया में जिलाधिकारी हैं। इससे पहले वह हरदोई में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

मंगला प्रसाद सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वह राज्य सिविल सेवा से यूपी में प्रशासनिक अधिकारी बने थे। बाद में वे आईएएस बने। वह डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य पदों पर यूपी के 15 से अधिक जिलों में तैनात रहे हैं।

नवंबर 2018 से सितंबर 2020 तक लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर रहे। इसके बाद वे गाजीपुर जिले में सितंबर 2020 से सितंबर 2022 तक जिलाधिकारी रहे। सितंबर 2022 से मई 2025 तक हरदोई के डीएम रहे। इसके बाद वह बलिया आए थे।

पर्यटन के क्षेत्र में भी कई कार्य किए

अपने कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में कई बदलाव किए हैं। विकास कार्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी कई कार्य किए। सुरहाताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर जोर दिया। जिले में एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनओं को पूर्ण कराने में भी मंगला प्रसाद सिंह ने अहम योगदान निभाया।