Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में प्रेमी ने प्रेमिका के ननिहाल पहुंचकर साथ ले जाने की करने लगा जिद, इनकार करने पर जहर खाकर दे दी जान

    Updated: Tue, 09 Dec 2025 05:52 PM (IST)

    बलिया जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को उसके ननिहाल से साथ ले जाने की जिद करने लगा। जब प्रेमिका ने मना कर दिया तो उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटन ...और पढ़ें

    प्रेमिका के ननिहाल पहुंचकर प्रेमी ने जहर खाकर दी जान।

    प्रेमिका के ननिहाल पहुंचकर प्रेमी ने जहर खाकर दी जान।

    HighLights

    1. प्रेमी प्रेमिका को ननिहाल से साथ ले जाने की कर रहा था जिद

    2. प्रेमिका के मना करने पर प्रेमी ने खाया जहर

    3. बलिया में घटना से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी सरया गांव में मंगलवार को प्रेम में पागल प्रेमी ने प्रेमिका के ननिहाल पहुंचकर प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा और प्रेमिका व उसके स्वजनों द्वारा इंकार कर दिए जाने पर आक्रोशित प्रेमी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

    घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर वर्मा ने रसड़ा, नगरा थाने की पुलिस के साथ अमहर उत्तर पट्टी सरया गांव पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

    नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव के निवासी वीरेंदर राम का 22 वर्षीय पुत्र अभय कुमार का प्रेम प्रसंग अपने ही पड़ोस की एक लड़की से हो गया था। आए दिन प्रेमी की हरकतों से परेशान लड़की के स्वजन उसको ननिहाल रसड़ा क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी सरया भेज दिया।

    इस बीच सुबह बाइक से युवक अभय प्रेमिका के ननिहाल पहुंच गया और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। प्रेमिका व ननिहाल वालों ने इस अजीबो-गरीब घटना से अवाक रह गए और प्रेमी को यहां से चले जाने की हिदायत देने लगे।

    प्रेम में विफल होते देख अभय ने प्रेमिका के ननिहाल ही जहर खाकर अचेत हो गया। बेहोशी की हालत में लोगों ने उसे रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। लोग उसे मऊ ले गए जहां उपचार के दरम्यान उसने दम तोड़ दिया।

    खबरें और भी

    प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के ननिहाल में प्रेमी द्वारा जहर खाकर जान देने की घटना की भनक मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फुलने लगे। रसड़ा, नगरा, भीमपुरा सहित अन्य थानों की पुलिस अमहर उत्तर पट्टी सरया गांव पहुंचकर प्रेमिका के स्वजनों की धर-पकड़ सहित घटना की सच्चाई का पता लगाने में देर शाम तक जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है।

    इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। पीड़ित स्वजन की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।